Khatron Ke Khiladi Season 12: Pratik Sehajpal पर Rohit Shetty के साथ बदतमीजी करने के लगे आरोप, एक्टर ने बोला-मैं रोहित सर की बहुत इज्जत करता हूं
प्रतीक सहजपाल ने ट्विटर पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, ईमानदारी के साथ पूरा एपिसोड देखें! मैंने एक बार भी रोहित सर के साथ गलत बात नहीं की है. मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं और भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे उनसे मिलने का मौका मिला.
Khatron Ke Khiladi Season 12: टीवी का लोकप्रिय शो खतरों का खिलाड़ी हर दिन किसी न किसी वजह के चलते सुर्खियों में रहता है. अब बात सामने आई है प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की. ऐसा कहा जा रहा है कि 10 जुलाई को प्रसारित हुए शो में स्टंट के दौरान रोहित शेट्टी और प्रतीक सहजपाल के बीच कुछ कहा सुनी हो गई थी. इसके पीछे की वजह थी प्रतीक का बदतमीची भरा रवैया और टास्क के रूल्स तोड़ना. हलांकि इसी को लेकर प्रतीक ने सफाई पेश की है.
प्रतीक ने ट्विटर पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, ईमानदारी के साथ पूरा एपिसोड देखें! मैंने एक बार भी रोहित सर के साथ गलत बात नहीं की है, मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं और भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे उनसे मिलने का मौका मिला. जब मैंने बोला कि "कुछ नहीं होगा मुझे समथिंग समथिंग" मैं उस वक्त किसी और से बात कर रहा था... और यह बहुत गलत दिख रहा था कि जैसे मैंने उनसे गलत टोन में बात किया हो, जोकि मैं अपनी जिंदगी में कभी नहीं कर सकता.
I would be the last person who would disrespect anyone. Can't even think about it... #PratikFam #PratikSehajpal pic.twitter.com/HpU8mwxmQ0
— Pratik Sehajpal (@realsehajpal) July 12, 2022
प्रतीक ने आगे लिखा, मुझे याद है कि किसी और ने मुझे रस्सी छोड़ने के लिए कहा था और मैं उसके बारे में बात कर रहा था और एपिसोड में इस तरह से दिखाया गया कि मैं रोहित सर से गलत तरीके से बात कर रहा हूं. मैं ऐसा कभी सोच भी नहीं सकता हूं. वो लाइन्स मैंने रोहित सर के लिए नहीं वो बात मैंने किसी और के लिए बोली थीं.
इसी के साथ प्रतीक ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है, खतरों के खिलाड़ी सीजन 12: शॉकिंग! प्रतीक सहजपाल ने रोहित शेट्टी के साथ की बदतमीची, टास्क के दौरान रुल्स के खिलाफ जाकर होस्ट को किया वॉर्न.
आपको बता दें प्रतीक सहजपाल को बिग बॉस ओटीटी से लोकप्रियता हासिल हुई है. इसके बाद वे सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में भी दिखे. कुछ वीडियो एल्बम करने के बाद अब यह एक्टर खतरों के खिलाड़ी 12 में सुर्खिया बटोर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

