टीवी

RIP Ashiesh Roy: दिवंगत अभिनेता आशीष रॉय को याद करके भावुक हुए अली असगर, कही दिल की ये बात

टीवी शो 'ससुराल सिमर का' फेम आशीष रॉय के निधन की खबर से आज पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है. 55 वर्षीय आशीष लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वो किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और लॉकडाउन के दौरान भी उनकी सेहत काफी कमजोर बनी हुई थी.

RIP Ashiesh Roy: दिवंगत अभिनेता आशीष रॉय को याद करके भावुक हुए अली असगर, कही दिल की ये बात
आशीष रॉय और अली असगर (Photo Credits: Twitter)

RIP Ashiesh Roy: टीवी शो 'ससुराल सिमर का' फेम आशीष रॉय के निधन की खबर से आज पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है. 55 वर्षीय आशीष लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वो किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और लॉकडाउन के दौरान भी उनकी सेहत काफी कमजोर बनी हुई थी. आज सिंटा के जॉइंट सेक्रेटरी अमित बहल ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है.

टीवी शो 'जीने और जुजु' में उनके साथ काम कर चुके एक्टर अली असगर ने उनके साथ अपनी यादगार तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "रेस्ट इन पीस माय फ्रेंड..तुम हमेशा मिस किये जाओगे आशीष रॉय."

टीवी एक्ट्रेस नवीना बोले ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "भावपूर्ण श्रद्धांजलि आशीष!! हम भले ही बेस्ट फ्रेंड्स नहीं थे लेकिन तुम्हारा टैलेंट और ऊर्जा अटूट थी! प्रार्थना करता हूं कि आप एक खुशहाल जगह पर हैं."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navina (@navina_005)

आपको बता दें कि आशीष रॉय की जोगेश्वरी स्थित बिल्डिंग पातालीपुत्र के सिक्यूरिटी गार्ड ने ई-टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया, "आशीष साब का रात 3 बजकर 45 मिनट पर निधन हो गया. उनका नौकर दौड़ते हुए नीचे आया और बताया कि उन्हें जोरों से हिचकियां आई और वो गिर पड़े. उनका हेल्थ प्रॉब्लम तो चल ही रहा था लेकिन उनके नौकर ने बताया कि वो ठीक थे और आज उन्हें डायलिसिस के लिए भी जाना था."

ये भी पढ़ें: Actor Ashiesh Roy Passes Away: ससुराल सिमर का के एक्टर आशीष रॉय का हुआ निधन, किडनी की समस्या से थे परेशान

उल्लेखनीय है कि उन्हें कई दफा जुहू के एक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है. शरीर में पानी बढ़ने के चलते उन्हें एडमिट कराया गया था. वो डायलिसिस पर थे और पैसों की तंगी से परेशां थे. मई में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उन्होंने फेसबुक पर इस बात की जानकारी शेयर करते हुए आर्थिक मदद भी मांगी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).