Vatsal Sheth स्टारप्लस के शो Titli के साथ टीवी पर करने जा रहे हैं वापसी, बताया शो को हामी भरने का कारण
'तितली' में नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. वहीं वत्सल शेठ स्टारप्लस के इस शो के साथ टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी कर हैं. वत्सल 'तितली' शो में राहुल की भूमिका निभाते नजर आएंगे.
Vatsal Sheth Reveals Excitement for Titli Role: स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए एक और नया शो लेकर आ रहा है, जिसका नाम है 'तितली'. इसमें दर्शकों को एक अनोखी और पहले कभी न देखी गई प्रेम कहानी देखने का मौका मिलेगा. साथ ही यह शो आपको रोमांस के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या यही प्यार है. Bandaa Now In Cinemas: ओटीटी पर तगड़ी सफलता के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'बंदा', Manoj Bajpayee की बेहतरीन अदाकारी ने जीता दर्शकों का दिल
'तितली' में नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. वहीं वत्सल शेठ स्टारप्लस के इस शो के साथ टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी कर हैं. वत्सल 'तितली' शो में राहुल की भूमिका निभाते नजर आएंगे. उनका किरदार राहुल, तितली का स्कूल सीनियर है जो दुबई में रहता है. राहुल को तितली से पहली नजर में प्यार हो जाता है. राहुल का किरदार आकर्षक, मजाकिया और बेहद पारिवारिक है. लेकिन फिर भी एक गहरा राज है जिसे राहुल ने छुपा रखा है.
View this post on Instagram
वत्सल शेठ ने इस शो को चुनने का कारण बताते हुए कहा, राहुल का किरदार ठीक वैसा है जिसे में निभाना चाहता था. तितली शो को लेकर काफी उत्साहित हूं और इसका हिस्सा बनकर खुश हूं. स्टारप्लस के साथ मेरा जुड़ाव हमेशा खास रहा है. एक अभिनेता के रूप में मैं हमेशा कुछ रोमांचक और चुनौतीपूर्ण करना चाहता हूं. मैं पहली बार इस तरह का किरदार निभा रहा हूं.
वत्सल ने आगे कहा, एक चरित्र के रूप में राहुल कुछ ऐसा है जिसे वत्सल ने कभी चित्रित नहीं किया. जो बात इसे और खास बनाती है वह यह है कि यह शो एक ऐसे मुद्दे पर प्रकाश डालता है जो मेरे दिल के बहुत करीब है. यह 21वीं सदी है और यह दुख की बात है कि इतना आगे बढ़ने के बाद भी लोग एक-दूसरे का शोषण करने के नए-नए तरीके खोज रहे हैं. यह सिर्फ शारीरिक शोषण के बारे में नहीं है, यह भावनात्मक शोषण के बारे में भी है. भावनात्मक शोषण के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह शो दर्शकों को इसके प्रति जागरूक करेगा.
तितली का निर्माण स्टोरी स्क्वायर प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है. इस शो का प्रसारण 6 जून से रात 11 बजे स्टारप्लस पर सोमवार से रविवार तक होगा. इस बिग बजट फिल्म में Deepika Padukone के साथ दिखाई देंगी Disha Patani, Prabhas भी बिखेरेंगे जलवा
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

