Bigg Boss 14: रसोड़े में कौन था रैप बनाने वाले यशराज मुखते कर सकते है सलमान खान के शो में एंट्री? जानिए क्या है उनका जवाब
ऐसे में अब यशराज मुखते ने बिग बॉस 14 में जाने को लेकर अपनी राय सामने रखी है. उन्होंने साफ़ किया कि वो अभी बिग बॉस में नहीं जाना चाहते.
पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया (Saath Nibhaana Saathiya) के एक सीन को रसोड़े में कौन था (Rasode Mein Kaun Tha) को म्यूजिकल ट्विस्ट देकर यशराज मुखते (Yashraj Mukhate) रातोंरात स्टार बन गए हैं. उनकी फैन फॉलोविंग में गजब का इजाफा हुआ है. इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक पर उनके फैंस बढ़ गए हैं. यशराज ने कोकिलाबेन, राशी और गोपी बहू के सीन को इतना मजेदार बना दिया है कि सभी की जुबान पर रसोड़े में कौन था छाया हुआ है. ऐसे में कयास लगाए जा रहें हैं कि यशराज सितंबर महीने से शुरू होने जा रहे सलमान खान के शो बिग बॉस (Bigg Boss 14) का हिस्सा बन सकते हैं? दरअसल इस शो में हमेशा उन्ही लोगों की तबज्जों दी जाती है जो या तो विवादित हो अचानक से फेमस हुआ हो.
ऐसे में अब यशराज मुखते ने बिग बॉस 14 में जाने को लेकर अपनी राय सामने रखी है. उन्होंने साफ़ किया कि वो अभी बिग बॉस में नहीं जाना चाहते. एक म्यूजिशियन के तौर पर वो इस मौके को काफी एन्जॉय कर रहें हैं. इस समय वो खुद को और बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं. ऐसे में बिग बॉस की तरफ से अगर ऑफर आता है भी तो उसे नहीं मंजूर कर सकते हैं.
यशराज मुखते ने बताया कि वो हिंदी सीरियल्स नहीं देखते है और ना ही उनके परिवार कोई देखता है. वो मराठी टीवी शोज पसंद करते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर जब उन्होंने कोकिलाबेन और राशि का ये सीन देखा तो उन्हें इस पर रैप बनाने की सूझी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

