Rakhi Sawant ने Vikas Gupta संग पोस्ट की अपनी ये Hot Photos, इंटरनेट पर लगाई आग
बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपने ड्रामा और अपने डांस परफॉर्मेंसेस के लिए जानी जानेवाली राखी सावंत ने आज इंटरनेट पर अपनी बेहद हॉट फोटोज शेयर की है जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है.
बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपने ड्रामा और अपने डांस परफॉर्मेंसेस के लिए जानी जानेवाली राखी सावंत ने आज इंटरनेट पर अपनी बेहद हॉट फोटोज (Hot Photos) शेयर की है जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में वो विकास गुप्ता, राहुल महाजन, निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) समेत आने अन्य बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) कंटेस्टेंट्स के साथ पोज करती हुई नजर आ रही हैं. इसी के साथ तस्वीरों में राखी का हॉट अंदाज भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है.
राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को पोस्ट किया है जिसपर कई सारे कमेंट्स और लाइक्स भी मिल रहे हैं. दरअसल राखी ने आज अपने बिग बॉस 14 टीम के साथ एक स्पेशल प्रेस मीट का आयोजन किया था. हालांकि शो की विनर रुबीना दिलैक यहां नजर नहीं आईं. लेकिन राखी ने यहां मौजूद सदस्यों के साथ जमकर एन्जॉय किया.
ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant की मां से मिलने पहुंचे Vikas Gupta, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर कहा- लव यू भाई
View this post on Instagram
उल्लेखनीय है कि राखी की मां जया भेदा अपने कैंसर का ट्रीटमेंट कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हैं जहां उन्हें कीमोथेरेपी के डोज भी दिए जा रहे हैं. ऐसे में राखी की मदद को सलमान खान, भाई सोहेल खान समेत अन्य सेलिब्रिटीज आगे आए हैं. इसी के साथ बिग बॉस 14 से राखी के कई दोस्तों ने भी उन्हें हर तरह से सपोर्ट किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

