प्रिंस नरूला ने युविका चौधरी को किया Kiss, इस शानदार अंदाज में मनाया पत्नी का जन्मदिन, देखें वीडियो
एक्ट्रेस युविका चौधरी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने ये खास दिन अपने पति प्रिंस नरुला के साथ सेलिब्रेट किया. प्रिंस ने युविका के जन्मदिन के लिए खास तैयारियां की थी. उन्होंने 6 केक्स पर युविका के नाम का हर अक्षर लिखवाया था. ये सरप्राइज देखकर युविका काफी खुश नजर आईं. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया.
एक्ट्रेस युविका चौधरी (Yuvika Choudhary) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने ये खास दिन अपने पति प्रिंस नरुला (Prince Narula) के साथ सेलिब्रेट किया. प्रिंस ने युविका के जन्मदिन के लिए खास तैयारियां की थी. उन्होंने 6 केक्स पर युविका के नाम का हर अक्षर लिखवाया था. ये सरप्राइज देखकर युविका काफी खुश नजर आईं. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया. केक वाले सरप्राइज के अलावा प्रिंस ने युविका को ज्वेलरी भी गिफ्ट के रूप में दी.
युविका ने पार्टी में सिल्वर रंग की ड्रेस पहनी थी और वह बेहद खूबसूरत लग रही थी. पार्टी में प्रिंस की रोडीज गैंग के कई सदस्य मौजूद थे. सभी ने वहां पर खूब मौज मस्ती की. बता दें कि शादी के बाद ये युविका का पहला जन्मदिन है. वह प्रिंस के साथ पिछले साल अक्टूबर के महीने में शादी के बंधन में बंध गई थी. दोनों की मुलाकात बिग बॉस सीजन 9 के दौरान हुई थी.
यह भी पढ़ें:- रैंप पर खुलेआम प्रिंस नरूला ने युविका चौधरी को कुछ इस तरह किया प्रपोज, देखें वीडियो
आपको बता दें कि इन दिनों प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को डांस रियलिटी शो 'नच बलिये 9' में देखा जा सकता है. प्रिंस ने शो में बताया था कि उन्हें डांस करना नहीं आता है और उन्होंने सिर्फ युविका की वजह से इस शो में हिस्सा लिया है. हालांकि, दोनों की पहली परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

