Pavitra Rishta 2.0: अर्चना के रोल में लौटेंगी Ankita Lokhande, Sushant Singh Rajput का किरदार निभाएंगे ये टीवी एक्टर
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के हिट टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' को इसके मेकर्स एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी में हैं. एक तरफ जहां अंकिता इस शो में दोबारा अर्चना के अपने किरदार में नजर आएंगी वहीं मेकर्स ने शो में मानव का किरदार निभानेवाले सुशांत की जगह पर नए एक्टर को कास्ट कर लिया है.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के हिट टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) को इसके मेकर्स एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी में हैं. एक तरफ जहां अंकिता इस शो में दोबारा अर्चना के अपने किरदार में नजर आएंगी वहीं मेकर्स ने शो में मानव का किरदार निभानेवाले सुशांत की जगह पर नए एक्टर को कास्ट कर लिया है. इस शो को 'पवित्र रिश्ता 2.0' (Pavitra Rishta 2.0) के टाइटल के साथ ही दोबारा दर्शकों के बीच हाजिर किया जाएगा.
पिंकविला में छपी लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो एकता कपूर ने इस शो में मानव के रोल के लिए शहीर शेख (Shaheer Sheikh) को कास्ट किया है. 7 साल के बाद अंकिता एक बार फिर अर्चना का किरदार निभाती नजर आएंगी. शो की अन्य कास्ट को भी जल्द ही फाइनल कर लिया जाएगा.
View this post on Instagram
बता दें कि तकरीबन 1500 एपिसोड्स के साथ अंकिता और सुशांत का शो 'पवित्र रिश्ता' टीवी के सबसे हिट शोज में से एक था. इसी शो से इन कलाकारों को घर-घर में अपनी पहचान मिली और ऑडियंस ने अर्चना और मानव की कहानी को बहुत पसंद किया.
हाल ही में अंकिता ने इस शो के 12 साल पूरे होने के जश्न मनाते हुए अपने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने फैंस के साथ इसे सेलिब्रेट किया. बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर एक्ट्रेस ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर स्पेशल ट्रिब्यूट भी दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2021 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

