Monalisa Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने 'गेंदा फूल' सॉन्ग पर किया डांस, हॉट अंदाज देखकर फैंस भी हुए दीवाने
मोनालिसा ने अपने सोशल साईट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मोनालिसा साडी पहनकर बादशाह का बहुचर्चित सॉन्ग 'गेंदा फूल' पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) है. इस दौरान सेलेब्रिटीज अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं. कभी कोई किचन में खाना बनाता हुआ दिखता है तो कोई घर में सफाई में जुटा हुआ है. इसी बीच मोनालिसा (Monalisa) ने अपना एक डांस वीडियो इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे.
मोनालिसा ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो साड़ी पहनकर बादशाह (Baadshah) के बहुचर्चित (Genda Phool) पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं. इसमें मोनालिसा की कातिलाना अदा देख कोई भी घायल हो जाएगा. इसलिए ये वीडियो कम समय में ही सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो गया है.
ये भी पढ़ें: Monalisa Hot Pics: टीवी शो ‘नजर 2’ की डायन उर्फ मोनालिसा की ये हॉट फोटोज जीत लेंगी आपका दिल
मोनालिसा ने वीडियो शेयर कर लिखा है, "आखिरकार गेंदा फूल." ये पहली बार नहीं है जब मोनालिसा ने अपने अनोखे अंदाज से सबको चौंकाया हो. आए दिन वो अपनी कोई न कोई फोटो शेयर करके अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करती रहती हैं और उनका मनोरंजन करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

