मोनालिसा शादी से पहले किसी अधेड़ उम्र के शख्स के साथ थी रिलेशनशिप में? भोजपुरी एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब
एक वेबसाईट ने खबर छापी कि शादी के पहले मोनालिसा एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी. इस खबर को जानकर भोजपुरी एक्ट्रेस बेहद ही नाराज है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उस शख्स को मेरे सामने लाया जाए.
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) के चर्चे हर तरफ होते हैं. शादी के बाद बाद भी मोनालिसा की पॉपुलारिटी में कोई कमी नहीं आई है. उनकी हॉटनेस के आज भी तमाम लोग दीवाने हैं. यही वजह है कि जब भी मोनालिसा अपने सोशल मीडिया पर कोई फोटो या वीडियो पोस्ट करती हैं तो लोग दीवाने हो जाते हैं. लेकिन इस बीच मोनालिसा अपने बारे में एक खबर के बारे में जानकार बेहद ही निराश है. दरअसल एक वेबसाईट ने दावा किया कि शादी के पहले मोनालिसा एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी. इस खबर को जानकर भोजपुरी एक्ट्रेस बेहद ही नाराज है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उस शख्स को मेरे सामने लाया जाए.
ईटाइम्स से बात करते मोनालिसा ने बताया कि पहले मेरे पति ने ये खबर देखी उसके बाद उन्होंने मुझे बताया. ये देखकर हम दोनों काफी हंसे. मैं खुशनसीब हूं कि मुझे विक्रांत जैसा पति मिला है. जो बेहद ही समझदार है. लेकिन कोई समझदार जोड़ा ना होता तो उसके उपर ऐसी खबर का बड़ा असर पड़ता. मैं चाह कर भी अपने दिमाग से ये बात नहीं निकाल पा रही हूं. उन्होंने बिना मुझसे बात किये मुझे किसी मदन नाम के आदमी के साथ जोड़ दिया कि मैं उसके साथ 6 साल तक साथ में थी. यह भी पढ़े: Bhojpuri Hot Song Video: बारिश में भीगती एक्ट्रेस मोनालिसा का बोल्ड भोजपुरी गाना हुआ वायरल, हॉटनेस उड़ा देगी आपके होश
आपको बता दे कि मोनालिसा और विक्रांत ने बिग बॉस 10 में साथ रहते हुए शादी रचाई थी. जबकि दोनों साल 2008 से ही एक दूसरे को डेट कर रहें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

