भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने क्रॉप टॉप पहन दिए कई Hot पोज, वायरल हुई फोटोज
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक बार फिर कई शानदार तस्वीरें पोस्ट की हैं. जिसे देखकर कोई मचल जाए.
Monalisa Hot Video: भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपने काम से अपना नाम बनना बखूबी जानती हैं. पिछले कई सालों से इंडस्ट्री में लगातार अपने नाम का झंडा गाड़े बैठी मोनालिसा के चाहनेवालों की संख्या लाखों में है. सोशल मीडिया पर तो उनकी एक पोस्ट पर लाखों लाइक्स कुछ ही घंटों में आ जाते हैं. तो वहीं मोनालिसा भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती आए दिन अपनी नई नई फोटोज से फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. मोनालिसा ने अब अपने इंस्टाग्राम पर कई नई तस्वीरें पोस्ट की हैं. जिसमें वो फ्लोरोसेंट कलर की क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक कलर की पैंट पहने हुए दिखाई दे रही हैं.
दरअसल मोनालिसा हर दिन अपने नए अंदाज से लोगों को सरप्राइज करती रहती हैं. ऐसा ही वो इस बार भी कर रही हैं. मोनालिसा ने एक के बाद एक कई फोटोज शेयर की हैं. जिसमें उनका अंदाज किसी के भी दिल चुरा ले.
View this post on Instagram
मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है. उन्होंने भोजपुरी के अलावा बंगाली, उड़िया, हिंदी और साउथ की फिल्मों में भी खूब काम किया हैं. उनका जलवा टीवी के विवादित शो बिग बॉस में भी दिखाई दे चुका है. जहां उन्होंने अपने पति के साथ शादी भी रचाई थी.
फिलहाल मोनालिसा इन दिनों टीवी शो नजर की शूटिंग में बिजी हैं. जहां वो एक नागिन का किरदार निभा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2020 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

