कपिल शर्मा के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पिछले साल 12 दिसंबर को कपिल ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग धूमधाम से शादी रचाई थी. दोनों ने पहले हिंदू धर्म के अनुसार फिर आनंद करज के साथ शादी रचाई थी.
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के घर खुशियों की बहार आई है. कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) ने बेटी को जन्म दिया है. जिसकी जानकारी खुद कपिल ने अपने सोशल मीडिया पर दी है. दरअसल पिछले साल 12 दिसंबर को कपिल ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग धूमधाम से शादी रचाई थी. दोनों ने पहले हिंदू धर्म के अनुसार फिर आनंद करज के साथ शादी रचाई थी. जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के लिए 3 अलग अलग जगहों पर रिसेप्शन रखे थे. जिसमें बॉलीवुड सितारों के साथ कई क्रिकेटर्स भी इसका हिस्सा बने थे.
कुछ समय पहले कपिल ने अपने पत्नी के प्रेगेंट होने की जानकारी भी फैंस से शेयर की थी. जिसके बाद अब जाकर उनके घर किलकारियां गूंजी हैं. कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "हमे घर बेटी आई है. आप सभी का आशीर्वाद चाहिए. सभी को प्यार. जय माता दी.
Blessed to have a baby girl 🤗 need ur blessings 🙏 love u all ❤️ jai mata di 🙏
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) December 9, 2019
कपिल के इस ट्वीट के बाद गुरु रंधावा और भुवन बाम जैसे सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी. गुरु ने लिखा बधाई कपिल पाजी मैं चाचा बन गया.
आपको बता दे कि कपिल शर्मा ने पत्नी गिनी चतरथ के साथ की अपनी कनाडा की बेबीमून की तस्वीर साझा की थी. जिसमें ये जोड़ी हाथों में हाथ डाले सड़कों पर टहलती नजर आये थे. कपिल ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'इस खूबसूरत दुनिया में मैं और तुम.'
वर्कफ्रंट की बता करे तो कपिल शर्मा अपने टीवी शो द कपिल शर्मा से टीवी पर धमाल मचा रहे हैं. जिसमें बड़े बड़े सेलेब्स अपनी चमक दिखाते दिखाई देते रहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2019 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

