टीवी

कपिल शर्मा ने गुरुवार को सिख रीति-रिवाजों से की शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

12 दिसंबर को कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ एक दूजे के हो गए थे. अब गुरुवार को कपिल और गिन्नी की शादी सिख रीति-रिवाजों से भी सम्पन्न हुई

कपिल शर्मा ने गुरुवार को सिख रीति-रिवाजों से की शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ (Photo Credits: Instagram)

12 दिसंबर को कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) एक दूजे के हो गए थे. अब गुरुवार को कपिल और गिन्नी की शादी सिख रीति-रिवाजों से भी सम्पन्न हुई. कपिल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. कपिल शर्मा ने सफेद रंग की शेरवानी पहन रखी है और गिन्नी गुलाबी रंग के लहंगे में नजर आ रही है. फोटो देखकर यह साफ पता लग रहा है कि एक दूसरे का जीवनसाथी बनने पर गिन्नी और कपिल काफी खुश है. फैन्स कपिल और गिन्नी की इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं. इस फोटो पर कई लाइक्स और कमेंट्स आ चुकें हैं.

एक नजर डालिए कपिल और गिन्नी की शादी की खूबसूरत तस्वीरों पर:-

 

View this post on Instagram

 

ਅਨੰਦ ਕਾਰਜ 😊🙏 @punitarora.in @deepikasdeepclicks @kaleereinbykanikakumria

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

 

View this post on Instagram

 

🙏

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

यह भी पढ़ें:-  कपिल शर्मा के कमबैक शो में सलमान खान होंगे पहले मेहमान, ये रही पूरी जानकारी

आपको बता दें कि आज अमृतसर में कपिल और गिन्नी की शादी का रिसेप्शन रखा गया है. इस फंक्शन में परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल होंगे. साथ ही फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए 24 दिसंबर को मुंबई में भी एक फंक्शन का आयोजन किया जाएगा. कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर वापिसी करने वाले हैं. जल्द ही वह फिर से 'द कपिल शर्मा शो' के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2018 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).