जरुरी जानकारी

Kapil Sharma के घर एक बार फिर आई गुड न्यूज, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म

आपको बता देगी कपिल शर्मा ने कुछ दिन पहले बताया था कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं. फैंस के साथ लाइव चैट में कपिल शर्मा ने इस बात का खुलासा किया था. हालांकि कपिल शर्मा ने गिनी की प्रेग्नेंसी को छुपा कर रखा था.

Kapil Sharma के घर एक बार फिर आई गुड न्यूज, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म
कपिल शर्मा (Image Credit: Instagram)

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने 1 फरवरी की सुबह बेटे को जन्म दिया. इस बात की जानकारी खुद कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की. कपिल ने ट्वीट करके बताया कि उन्हें उनके घर एक नन्हा मेहमान आया है. कपिल के इस ट्वीट के बाद तमाम लोग उन्हें बधाइयां देने में जुट गए हैं. कपिल शर्मा ने सुबह 5:30 बजे ट्वीट करते हुए सभी के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है. कपिल और गिन्नी की एक बेटी है अनायरा. जो बीते दिसंबर महीने ही में 1 साल की हुई है.

कपिल शर्मा ने ट्विटर पर सभी से खुश खबरी शेयर करते हुए लिखा ‘नमस्कार आज आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रूप में एक बेटा मिला है. ईश्वर की कृपा है से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं. आप सभी की दुआ और प्यार के लिए शुक्रिया.

कपिल शर्मा के इस ट्वीट के बाद तमाम लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. आपको बता देगी कपिल शर्मा ने कुछ दिन पहले बताया था कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं. फैंस के साथ लाइव चैट में कपिल शर्मा ने इस बात का खुलासा किया था. हालांकि कपिल शर्मा ने लंबे समय तक गिनी की प्रेग्नेंसी को छुपा कर रखा था. कुछ दिन पहले ही इस बात से पर्दा उठाया.

कपिल और गिनी ने साल 2018 में शादी की थी जिसके बाद जुलाई में गिनी के प्रेग्नेंट होने की खबर आई थी

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2021 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).