टीवी

आज से शुरू होने जा रहा है सलमान खान का शो Bigg Boss 15, प्रीमियर से पहले देखें घर के अंदर का नजारा

घर के अंदर की खास झलक सामने आ चुकी है. इस बार घर को जंगल में बदल दिया है. जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए. क्योंकि जंगल में संकट थीम के साथ वो सभी सुख सुविधा भी रखी गई है. जिसकी जरूरत पड़ती हैं.

आज से शुरू होने जा रहा है सलमान खान का शो Bigg Boss 15, प्रीमियर से पहले देखें घर के अंदर का नजारा
Bigg Boss ( Photo Credits: Twitter)

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस आज से शुरू होने जा रहा है. इस बार के शो में कई बड़े नाम नजर आने जा रहे हैं. अफसाना खान, अकासा सिंह, डोनल बिष्ट, ईशान सहगल, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, मीशा अय्यर, साहिल श्रॉफ, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, सिंबा नागपाल, तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज, विधि पंड्या, विशाल कोटियन और जय भानुशाली शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. जिन्हें देखने के लिए दर्शक भी बेहद उत्साहित हैं. इस बार घर की थीम जंगल पर बनाई गई है. ऐसे में हर कोई उत्साहित है कि इस बार घर के अंदर का नजारा कैसा होने जा रहा है.

ऐसे में अब घर के अंदर की खास झलक सामने आ चुकी है. इस बार घर को जंगल में बदल दिया है. जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए. क्योंकि जंगल में संकट थीम के साथ वो सभी सुख सुविधा भी रखी गई है. जिसकी जरूरत पड़ती हैं. इस खास घर को बनाने का जिम्मा मिला डायरेक्टर ओमंग कुमार को. जिन्होंने फिल्म सिटी में मौजूद सेट को शानदार लुक दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बिग बॉस ओटीटी के बाद अब टीवी पर बिग बॉस 15 शुरू होने जा रहा है. जो बेशक दर्शकों के लिए खास होगा. हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान इसे होस्ट करने जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).