Bigg Boss 15 में नजर आएंगा टीवी का धाकड़ एक्टर जय भानुशाली, प्रोमो हुआ रिलीज
बिग बॉस में एक बार फिर कई दमदार कलाकार एंट्री मारते दिखाई देगें. अब तक वैसे शो में जाने वाले काफी कंटेस्टेंटस के नाम सामने आ चुका है. लेकिन अब एक ऐसा नाम सामने आया है जिसे जानकार फैंस खुशी से झूम उठेगें.
2 अक्टूबर से एक बार फिर टीवी पर सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस (Bigg Boss) शुरू होने जा रहा है. शो में एक बार फिर कई दमदार कलाकार एंट्री मारते दिखाई देगें. अब तक वैसे शो में जाने वाले काफी कंटेस्टेंटस के नाम सामने आ चुका है. लेकिन अब एक ऐसा नाम सामने आया है जिसे जानकार फैंस खुशी से झूम उठेगें. क्योंकि शो में एंट्री करने जा रहें है टीवी के पॉपुलर एक्टर और होस्ट जय भानुशाली. शो से जय का दमदार प्रोमो सामने आ चुका है.
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर जय भानुशाली का प्रोमो शेयर किया है. हालांकि उनके फेस को पूरी तरह से रिविल नहीं किया गया है. लेकिन पहली झलक में जय समझ में आ रहें हैं. फैंस अब इसपर प्यार लुटा रहें हैं.
View this post on Instagram
इससे पहले मेकर्स ने सलमान खान का प्रोमो रिलीज किया. जिसमें वो जंगल है आधी रात है गाने पर डांस करते दिखाई दे रहें हैं.
वैसे आपको बता दे कि इस बार के शो में कई धमाकेदार कंटेस्टेंट्स एंट्री करने जा रहे हैं. अफसाना खान, अकासा सिंह, डोनल बिष्ट, ईशान सहगल, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, मीशा अय्यर, साहिल श्रॉफ, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, सिंबा नागपाल, तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज, विधि पंड्या, विशाल कोटियन और जय भानुशाली.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

