टीवी

Bigg Boss OTT की नई Inside तस्वीरें आई सामने, देखकर हो जाएंगे हैरान

अब बिग बॉस के घर की इनसाइड तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. जो सभी का ध्यान खींच रही है. बिग बॉस ओटीटी का सेट गोरेगांव फिल्मसिटी में तैयार किया गया है. जिसका डिजाइन बेहद ही कमाल का लग रहा है.

Bigg Boss OTT की नई Inside तस्वीरें आई सामने, देखकर हो जाएंगे हैरान
करण जौहर करेंगे बिग बॉस को होस्ट (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) अब कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है. इस बार बिग बॉस को करण जौहर (Karan Johar) होस्ट करने जा रहे हैं. 8 अगस्त से शुरू होने वाले इस रियालिटी ड्रामा को पहली बार करण होस्ट करते दिखाई देंगे. अपने इस शो को लेकर वो बेहद एक्साइटेड है. तो वहीं फैंस भी देखना चाहते हैं कि करण सलमान के मुकाबले शो को कौन से लेवल पर ले जाते हैं. फिलहाल शो में कौन-कौन से नाम जा रहे हैं उसे लेकर आए दिन खबरें देखने को मिलती है. लेकिन अब बिग बॉस के घर की इनसाइड तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. जो सभी का ध्यान खींच रही है. बिग बॉस ओटीटी का सेट गोरेगांव फिल्मसिटी में तैयार किया गया है. जिसका डिजाइन बेहद ही कमाल का लग रहा है.

इस शो के सेट पर इस समय 50 वर्करों की टीम लगातार काम कर रही है. ताकि जल्द से जल्द घर को फाइनल स्टेज में पहुंचाया जा सके.  मिड डे बात करते हुए सोर्स ने बताया है कि कि अगर सब कुछ सही रहा तो 6 अगस्त से पहले पहले घर पूरी तरीके से तैयार हो जाएगा. जिसके अंदर 15 कंटेस्टेंट्स 2 महीने के लिए लॉक होंगे. जबकि इस बार शो को करण जौहर होस्ट करने जा रहे हैं. हालांकि करण घर के अंदर नहीं जाएंगे लेकिन वह घर वालों से वीकेंड में रूबरू होते रहेंगे.

जिसके बाद सलमान खान का शो बिग बॉस टेलिविजन पर आ जाएगा.  बिग बॉस ओटीटी से कुछ कंटेस्टेंटस  सीधे इस बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2021 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).