टीवी

Kapil Sharma-Ginni Chatrath Expecting 2nd Baby: कॉमेडियन कपिल शर्मा और पत्नी गिन्नी चतरथ दोबारा बनेंगे माता-पिता? 

कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं. इस कपल ने दिसंबर, 2018 में शादी की थी और 10 दिसंबर, 2019 में इनकी बेटी अनायरा का जन्म हुआ.

Kapil Sharma-Ginni Chatrath Expecting 2nd Baby: कॉमेडियन कपिल शर्मा और पत्नी गिन्नी चतरथ दोबारा बनेंगे माता-पिता? 
कपिल शर्मा उनकी मां और गिन्नी चतरथ (Photo Credits: Instagram)

Kapil Sharma-Ginni Chatrath Expecting 2nd Baby: कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं. इस कपल ने दिसंबर, 2018 में शादी की थी और 10 दिसंबर, 2019 में इनकी बेटी अनायरा (Anayra) का जन्म हुआ. अब मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल और गिन्नी जनवरी, 2021 में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे.

टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट में कपिल के करीबी सूत्र का हवाला देते हुए कहा गया कि गिन्नी गर्भवती (Pregnant) हैं और इसके चलते उनका ख्याल रखने के लिए कपिल की मैं भी मुंबई आ गई हैं. हालांकि इस खबर को लेकर कपिल की ओर से किसी तरह की आधिकारिक पुष्ठी नहीं की गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ginni Chatrath (@ginnichatrath)

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने शेयर की बेटी बेहद क्यूट तस्वीरें, साथ ही बताया उसका प्यारा नाम

ज्ञात हो कि जनवरी, 2021 में करीना कपूर  (Kareena Kapoor) भी अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं. सैफ अली खान ने करीना के साथ स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया था वो एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं. आपको बता दें कि कपिल और गिन्नी ने दिसंबर, 2018 में जालंधर में पारंपरिक पंजाबी स्टाइल में शादी की थी.

इसके बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी जिसमें बॉलीवुड और टीवी के कई बड़े सितारे नजर आए थे. बता दें कि कपिल ने अपने बचपन के प्यार गिन्नी से शादी की है. बताया जा रहा है कि जब कपिल शराब के सेवन और तनाव के चलते परेशान थे, तब गिन्नी ने ही उनका साथ दिया और उन्हें संभाला था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).