टीवी

Bigg Boss OTT में शमिता शेट्टी ने निशांत भट्ट को लेकर किया पुराना खुलासा, कहा- उन्होंने लाइन क्रॉस की थी

शमिता ने बताया कि कोरियोग्राफर निशांत ने एक बार अपनी लाइन क्रॉस करने की कोशिश की थी. जिसके बाद उन्होंने निशांत से दूरी बना ली. लेकिन अब वह दोनों एक बार फिर घर के अंदर है ऐसे में उन्हें पुराना किस्सा याद आ गया.

Bigg Boss OTT में शमिता शेट्टी ने निशांत भट्ट को लेकर किया पुराना खुलासा, कहा- उन्होंने लाइन क्रॉस की थी
शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट (Image Credit: Instagram/Twitter)

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) की शुरुआत हो चुकी है. शो में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. कंटेस्टेंट अपनी जगह पक्का करने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमा रहे हैं. कोई घर में लड़ता दिखाई दे रहा है तो कोई गालियां देता. घर के अंदर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) भी एंटर हो चुकी है. हाल ही में वह हाउस मेट प्रतीक सहजपाल के साथ झगड़े को लेकर चर्चा में आ गई. घर के अंदर दोनों के बीच जमकर अनबन देखने को मिली थी. जिसके बाद अब शमिता ने घर के कंटेस्टेंट निशांत भट्ट (Nishant Bhat) को लेकर ऐसी बात कही है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया.

दरअसल शमिता ने बताया कि कोरियोग्राफर निशांत ने एक बार उनसे बदतमीजी की थी जिसके बाद उन्होंने निशांत को चेतावनी दी और उनसे दूरी बना ली. लेकिन अब वह दोनों एक बार फिर घर के अंदर है ऐसे में उन्हें पुराना किस्सा याद आ गया. बीती रात शमिता दिव्या अग्रवाल के साथ बातें करती दिखाई दी. इस दौरान शमिता ने दिव्या से कहा कि एक शो के दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि निशांत ने अपनी लाइन क्रॉस की है. वह उस दौरान असहज महसूस करने लगी. जिसके बाद उन्होंने निशांत से ना केवल दूरी बना ली है बल्कि उनके साथ काम करना भी छोड़ दिया.

शमिता अपनी बातचीत में कहती हैं कि उन्हें निशांत का हद पार करना पसंद नहीं आया. उन्होंने उसी वक्त उन्हें वार्निंग भी दे दी थी. जिसके बाद से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई. शमिता ने कहा कि मुझे निशांत से दूर ही रहना चाहिए क्योंकि उस हादसे को याद नहीं करना चाहती.

आपको बता दें कि शमिता शेट्टी का बिग बॉस ओटीटी के घर में जाना दर्शकों के लिए किसी सरप्राइस से कम नहीं है. क्योंकि इस समय शिल्पा के परिवार पर गहरी परेशानी के बादल छाए हुए हैं. शिल्पा के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्मों के निर्माण के चलते जेल में बंद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).