बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर के मजाक पर जसलीन मथारू को आया गुस्सा, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) को लेकर एक ऐसा मजाक किया था जो यूजर्स जो जरा भी पसंद नहीं आया था. साथ ही जसलीन को भी दीपक के इस मजाक पर बहुत गुस्सा आया. उन्होंने बिहारी बाबू के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवा दी थी.
बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) को लेकर एक ऐसा मजाक किया था जो यूजर्स जो जरा भी पसंद नहीं आया था. साथ ही जसलीन को भी दीपक के इस मजाक पर बहुत गुस्सा आया. उन्होंने बिहारी बाबू के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवा दी थी. दरअसल, दीपक ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपने भाई के साथ एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में वह अपने भाई से पूछते हुए नजर आए थे कि अगर वो बिग बॉस 13 का हिस्सा बनेंगे तो क्या करेंगे? इसका जवाब देते हुए उनके भाई ने कहा था कि वह जसलीन के साथ पूल में नहाएंगे.
जसलीन ने वीडियो देखने के बाद दीपक के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट फाइल की थी. अब दीपक ठाकुर ने सोशल मीडिया पर जसलीन से माफी मांगी है. दीपक ने इन्स्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान कहा कि, "मैं सभी से माफी मांगना चाहता हूं जिसको भी हमने दुख पहुंचाया है, हम एक सधाराण से इंसान हैं. ना ऐसा सोचते हैं, ना झोलझाल में रहते हैं और दिल से लड़कियों की इज्जत करते हैं और जसलीन मथारू आपकी भी करते हैं. अगर आपको बुरा लगा मेरे उस फनी वीडियो के लिए तो मैं माफी मांगना चाहता हूं."
दीपक ने ये भी कहा कि अगर जसलीन को वीडियो पसंद नहीं आया था तो पुलिस कंप्लेंट करने की बजाय उनको उन्हें कॉल करना चाहिए था. जसलीन के एक्शन को उन्होंने पब्लिसिटी स्टंट बताया. बता दें कि जसलीन मथारू और दीपक ठाकुर बिग बॉस सीजन 12 में नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2019 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

