टीवी

RJ प्रीतम सिंह के साथ हुई मारपीट, बदमाशों से महिला को बचाने के दौरान हुआ हादसा, Bigg Boss 8 का थे हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च की सुबह 4 बजे की सुबह आर जे प्रीतम अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे. तभी उन्होंने देखा कि एक लड़के और लड़की के साथ कुछ लड़के मारपीट कर रहे हैं.

RJ प्रीतम सिंह के साथ हुई मारपीट, बदमाशों से महिला को बचाने के दौरान हुआ हादसा, Bigg Boss 8 का थे हिस्सा
प्रीतम सिंह (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 8 (Bigg Boss) का हिस्सा रह चुके नामी आरजे प्रीतम सिंह (RJ Pritam Singh) संग एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2020) यानी 8 मार्च की सुबह 4 बजे की सुबह आरजे प्रीतम अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे. तभी उन्होंने देखा कि एक लड़के और लड़की के साथ कुछ लड़के मारपीट कर रहे हैं. ऐसे में प्रीतम उन्हें बचाने के लिए अपनी कार से उतरे तो बदमाशों ने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया. मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक पत्नी के कहने पर महिला को बचाने उतरे प्रीतम ने जब बीच बचाव किया और उस महिला को अपनी कार में बिठाया तो बदमाशों ने उन्हें भी स्टिक से मारना शुरू कर दिया और उनकी कार पर पत्थर भी फेंकें. इस दौरान वहां कई लोग मौजूद थे लेकिन कोई भी बचाव के लिए बीच में नहीं आया. इस घटना में महिला के साथी लड़के को काफी चोट भी आई.

फिलहाल मामले से जुड़े कई लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी जानकारी एक्टर ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर भी दी. आरजे प्रीतम ने ट्विटर पर लिखा कि बंगुर नगर सिग्नल के पास एक लड़के और लड़की को बुरी तरह से पीटा जा रहा था. जब मैंने ये देखा तो अपनी कार रुका दी और उसकी मदद करने के कोशिश की. जिसमें उन्होंने मेरी कार को नुकसान पहुंचाया और मुझे भी मारा. इस घटना में लड़के को बुरी तरह से चोट लगी है और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस ट्वीट में आरजे प्रीतम ने मुंबई पुलिस और शिवसेना को भी टैग किया था.

जिसके बाद प्रीतम ने बताया कि 24 घंटो के भीतर ही मुंबई पुलिस और MLA असलम शेख के चलते सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रीतम ने घटना में घायल हुए लड़के की फोटो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2020 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).