Bigg Boss 15: टास्क में घर वालों की बीच जमकर हुई झड़प, शमिता शेट्टी पर लगा पक्षपात का आरोप
घर में चल रहें कैप्टेंसी टास्क के दौरान शमिता शेट्टी संचालक बनी हुई हैं. जबकि वहीं बाकी घरवालों जो इस टास्क को जीतेगा उसे घर में जाने का मौका मिलेगा.
बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) शुरुआत से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाता जा रहा है. घर में आए सभी कंटेस्टेंटस एक तगड़ी फैन फॉलोविंग के साथ घर में दाखिल हुए हैं. इसलिए इसका हर एपिसोड कमाल करता दिखाई दे रहा है. ऐसे में अब एक बार फिर घर के अंदर एक बार जमकर बवाल होता दिखाई दे रहा है. घर में चल रहें कैप्टेंसी टास्क के दौरान शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) संचालक बनी हुई हैं. जबकि वहीं बाकी घर वालों के बीच चल रहे टास्क में जो जीतेगा उसे घर में जाने का मौका मिलेगा. ऐसे में विशाल कोटियन संचालक शमिता से उनकी टीम को जिताने के लिए कहते हैं. जिसके बाद पूरे टास्क का माहौल बदल जाता है.
टास्क के दौरान सभी टीम मेम्बर्स के बीच जमकर धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है. जबकि वहीं कुछ घर वालो शमिता पर सीधे-सीधे पक्षपात का आरोप लगाते दिखाई दिए. आप भी देखिए वीडियो.
View this post on Instagram
जबकि वहीं घर के लव बर्ड ईशान सहजपाल और मायशा अय्यर के बीच प्रतीक के चलते नोक-झोक देखने को मिल रही है. नाराज मायशा अब ईशान से बात करने को तैयार नहीं है. दोनों के झगड़े को देखने के बाद लग रहा है कि इनके बीच के रिश्ते को किसी को नजर लग गई है.
View this post on Instagram
वेल टास्क में शमिता के फैसले के बाद लग रहा है कि घर में बड़ा तूफान आने वाला है. अब कौन किस पर बरसेगा ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2021 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

