Bigg Boss 15: जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल में हुई धक्का-मुक्की, टूटे घर के शीशे
इस फिजिकल लड़ाई से नाराज होकर जय प्रतीक को गाली दे देते हैं. जिसे सुनकर प्रतीक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. तो वहीं जय कैमरे पर धमकी देते दिखाई देते हैं. दोनों के बीच हुई इस लड़ाई में घर के शीशे भी टूटते दिखाई दे रहें हैं.
- Read in
- English
बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) शुरू हो चुका है. शुरू होने के साथ ही इसमें जमकर दंगल भी दिखाई दे रहा है. घर के अंदर स्पेशल पॉवर लेकर आए प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और नामी एक्टर जय भानुशाली (Jay Bhanushali ) के बीच हो गई है धक्कामुक्की. जिसमें घर के शीशे भी टूटे हैं. बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में ये सारा नजारा दिखाई देगा. जहां प्रतीक और जय के बीच हुई ये हाथापाई नजर आएगी. ट्विटर पर वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. जहां सभी कंटेस्टेंटस एक तरफ और प्रतीक सहजपाल एक तरफ नजर आ रहें हैं. वीडियो में झगड़े की वजह समझ नहीं आ रही है. लेकिन घर में शुरू हुई कहासुनी बढती चली गई. जिसके बाद प्रतीक और जय एक दूसरे को धक्का मारते नजर आते हैं.
इस फिजिकल लड़ाई से नाराज होकर जय प्रतीक को गाली दे देते हैं. जिसे सुनकर प्रतीक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. तो वहीं जय कैमरे पर धमकी देते दिखाई देते हैं. दोनों के बीच हुई इस लड़ाई में घर के शीशे भी टूटते दिखाई दे रहें हैं. वैसे झगड़े की पूरी वजह तो समझ नहीं आई लेकिन प्रतीक और जय की इस लड़ाई ने घर का माहौल जरूर गर्म कर दिया है.
○Tomorrow Promo ○#PratikSehajpal vs Whole House.. #BB15 pic.twitter.com/bBCM45IvJu
— Rubiology 💋 (@ItsRubiology) October 4, 2021
आपको बता दे कि बिग बॉस 15 का थीम इस बार जंगल रखा गया है. जिसके अंदर कई नामी टीवी एक्टर भी शामिल हुए हैं. जबकि शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल बिग बॉस ओटीटी से बिग बॉस 15 में पहुंचे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

