Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक संग लड़ाई में सोनाली फोगाट ने दी गाली, अभिनव शुक्ला ने राहुल वैद्य को दी मारने की धमकी
बिग बॉस के लाइव फीड में सोनाली फोगाट और निक्की तंबोली में हल्की बहस देखने को मिली. लेकिन तभी सोनाली देखती हैं कि घर में उनके नाम का टैग टूटा हुआ है. जिसे देखते ही वो भड़क जाती हैं.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर में झगड़े का लेवल अब एक और कदम ऊपर बढ़ा चला है. घर में होने वाली तू-तू मैं-मैं के बाद अब झगड़े में गालियों की बौछार होती दिखाई दे रही हैं. दरअसल घर में हुआ कैप्टन टास्क एक बार फिर रद्द हो चुका है. जिसके बाद बिग बॉस के लाइव फीड में सोनाली फोगाट और निक्की तंबोली में हल्की बहस देखने को मिली. लेकिन तभी सोनाली देखती हैं कि घर में उनके नाम का टैग टूटा हुआ है. जिसे देखते ही वो भड़क जाती हैं. वो सभी से पूछती हैं कि उनके नाम का टैग किसने तोडा है. जब कोई जवाब नहीं मिलता है तो वो कहती है कि जिसने भी ऐसा किया वो हरामजादी है.
सोनाली जैसे ही गाली देती हैं. रुबीना नाराज होकर सोनाली से लड़ पड़ती हैं. रुबीना कहती है कि आप ऐसी घटिया गाली कैसे दे सकती हैं? आप इस गाली से हमारे मां-बाप को गाली दे रही हैं. जबकि दूसरी तरफ सोनाली अपनी बात पर कायम रहती है. सोनाली बार बार गाली को दोहराती हैं. जिसके बाद नाराज रुबीना सोनाली की बेटी का नाम ले लेती हैं. जिससे इस झगड़े का पूरा नजारा बदल जाता है.
#RubinaDilaik said Apni beti bol, Haraa* ki beti ha eopic.twitter.com/SojKH2HYCl
— The Khabri (@TheRealKhabri) January 13, 2021
तो वहीं दूसरी तरफ इस झगड़े में राहुल वैद्य सोनाली फोगाट को सपोर्ट करते नजर आते हैं. जिससे रुबीना और अभिनव खफा हो जाते हैं. जिसके बाद राहुल और अभिनव में भी काफी कहासुनी होती है. इस दौरान अभिनव राहुल को मारने की धमकी देते हैं. वो कहते हैं कि ये बदतमीजी अगर घर के बाहर की गई होती तो वो उसकी पिटाई कर देते. जिस पर राहुल पलटवार कर उन्हें नल्ला शुक्ला कहकर चिढ़ाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

