Bigg Boss 14: घर में पहुंची राधे मां ने किया डांस, सिद्धार्थ शुक्ला को मिला आशीर्वाद (Video)
पहले कहा जा रहा था कि राधे मां कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने जा रही हैं. लेकिन अब साफ़ हो गया है कि वो कंटेस्टेंट बनकर नहीं पहुंची हैं.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. हमेशा की तरह सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर टीवी टीआरपी में रिकॉर्ड बनाने की तैयार हैं. कल सलमान ने घर में एंट्री करने वाले सभी सदस्य से मिलवाया. तो वहीं राधे मां भी बिग बॉस के घर का हाल जानने पहुंची. बिग बॉस के घर में इस बार 11 सदस्यों के साथ बिग बॉस के 3 पुराने कंटेस्टेंटस सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान भी नजर आ रहे हैं. जो घर में 2 हफ्ते तक रहने वाले हैं. जो घर के सभी सदस्यों पर एक तरह हुक्म चलाते दिखाई देंगे. ऐसे में बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें स्वघोषित धर्मगुरु राधे मां नजर आ रही हैं.
इस वीडियो में राधे मां घर वालों को आशीर्वाद देती दिखाई दे रही हैं. घर में उन्हें देखकर सभी सदस्य तालियां बजाने लग जाते हैं. जिसके बाद राधे मां के नाम की गूंज शुरू हो जाती है. इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला राधे मां से आशीर्वाद लेने पहुंच जाते हैं. जबकि दूसरे सभी राधे मां का नारा लगाने लग जाते हैं. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14 के घर में पहले दिन ही हुई कैटफाईट, बर्तन ड्यूटी को लेकर जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली में बहस
आपको बता दे कि पहले कहा जा रहा था कि राधे मां कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने जा रही हैं. लेकिन अब साफ़ हो गया है कि वो कंटेस्टेंट बनकर नहीं पहुंची हैं. जबकि घर में एंट्री करने वाले 11 सदस्य इस प्रकार हैं- एजाज खान, निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भसीन, निशांत सिंह मलकानी, शहजाद देओल, सारा गुरपाल, जान कुमार सानू, पवित्रा पुनिया और राहुल वैद्य.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2020 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

