Bigg Boss 14: कविता कौशिक ने अली गोनी को कहा- मैं तेरी बाप हूं, भड़के एक्टर ने की तोड़फोड़
कविता के मुंह से बाप शब्द सुनते ही अली का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. जो घर में तोड़फोड़ करने में जुट जाते हैं और टास्क की चीजें तोड़ने लग जाते हैं. इस दौरान कविता घायल हो जाती हैं.
बिग बॉस (Bigg Boss 14) में जैसे जैसे शो आगे बढ़ रह है. घर के अन्दर कंटेस्टेंट का नया नया रूप सामने आता जा रहा है. आज बिग बॉस के घर में बड़ा तमाशा होता दिखाई देगा. जहां अली गोनी (Aly Goni) और कविता कौशिक (Kavita Kaushik) के बीच जुबानी जंग शुरू जाती है जिससे नाराज होकर अली घर में तोड़फोड़ करते दिखाई देते हैं. जबकि वहीं अली का रूप देखकर कविता शो छोड़ने की बात कहती हैं. बिग बॉस के नये प्रोमो में सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है. दरअसल इस हफ्ते कविता कौशिक घर की नई कैप्टन बन गई हैं. ऐसे में कई घर वाले मनमानी करते दिखाई दे रहे हैं. जहां अली सामान चुरा रहे हैं. जैसे ही कविता को इस बात का पता चलता है. वो अली पर बरस उठती हैं. इस दौरान कविता अली से कहती हैं कि वो उनकी बाप है.
कविता के मुंह से बाप शब्द सुनते ही अली का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. जो घर में तोड़फोड़ करने में जुट जाते हैं और टास्क की चीजें तोड़ने लग जाते हैं. इस दौरान कविता घायल हो जाती हैं. ऐसे में कविता बिग बॉस के कैमरे वार्निंग देते हुए कहती हैं कि उन्हें इस घर में ऐसे हिंसक इंसान के साथ नहीं रहना. आप भी देखिए पूरा प्रोमो.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि इस हफ्ते जहां कविता कौशिक जहां घर की नई कैप्टन बनी है वहीं एजाज खान, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, पवित्रा पुनिया, अली गोनी और रुबीना दिलैक घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

