बिगबॉस 13: शिल्पा शिंदे का दावा, सिद्धार्थ शुक्ला को किया डेट
टेलीविजन अभिनेत्री व 'बिगबॉस 11' की विजेता शिल्पा शिंदे ने दावा किया है कि वह अभिनेता और 'बिगबॉस 13' के प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं
मुंबई: टेलीविजन अभिनेत्री व 'बिगबॉस 11' की विजेता शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने दावा किया है कि वह अभिनेता और 'बिगबॉस 13' के प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं. शिल्पा ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम से कहा, "हां, हमारा अफेयर रहा है और सिद्धार्थ शुक्ला काफी आक्रामक व्यक्ति हैं. वह काफी पोजेसिव इंसान हैं और उन्होंने मुझ पर कई बार हाथ उठाया है."
अभिनेत्री ने कहा कि शो में सबसे अधिक लोकप्रिय प्रतिभागी सिद्धार्थ को यह शो नहीं जीतना चाहिए. शिल्पा ने कहा, "मैं नहीं चाहती कि ऐसा हो. सिद्धार्थ जैसे एक इंसान को यह शो नहीं जीतना चाहिए. वह इस लायक नहीं हैं, इस खिताब के लायक नहीं हैं."
संबंधित खबरें
Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Announce Pregnancy: दिव्यंका त्रिपाठी ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, शादी के 10 साल बाद घर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Divyanka Tripathi Pregnancy: दिव्यांका त्रिपाठी के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी? शादी के 10 साल बाद मां बनने की खबरों से चर्चा में एक्ट्रेस
भारत में Ullu और Desiflix समेत 30 OTT प्लेटफॉर्म्स पर लगा बैन, जानें सरकार ने क्यों की यह बड़ी कार्रवाई
'The 50' में निक्की तंबोली का छलका दर्द: अरबाज पटेल के लिए परिवार से की बगावत, नेशनल टीवी पर प्रपोजल के बाद आया नया मोड़ (Watch Video)
\