टीवी

बिग बॉस 13 के बाद अब म्यूजिक वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दिखाएंगे अपना दम, लीक फोटो आई सामने

सिद्धार्थ और शहनाज अब एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने जा रहे हैं. जिसकी लीक फोटो सामने आ गई है.

बिग बॉस 13 के बाद अब म्यूजिक वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दिखाएंगे अपना दम, लीक फोटो आई सामने
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल (Photo Credits: Voot)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के बीच की नोक झोक को सभी ने खूब पसंद किया. दोनों की जोड़ी को फैन्स ने सिडनाज (SidNaz) कहना शुरू दिया. बिग बॉस का शो आज भले ही खत्म हो गया हो लेकिन दोनों की फैन फॉलोविंग में ख़ास कमी नहीं आई है. ऐसे में अब इन दोनों का जलवा एक बार फिर साथ दिखाई देगा. दरअसल सिद्धार्थ और शहनाज अब एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने जा रहे हैं. ऐसे में दोनों के इस म्यूजिक वीडियो के ऑन सेट से सिद्धार्थ और शहनाज का ख़ास लुक सामने आ चुका है.

दरअसल सिद्धार्थ और शहनाज के इस वीडियो के पहले पारस छाबड़ा माहिरा शर्मा का म्यूजिक वीडियो सामने आ चुका है. तो वहीं शो के रनरअप रहे असीम रियाज तो कुल 3 म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बने हैं. जैकलीन फर्नाडिज के साथ उनका वीडियो पहले सामने आ चुका है. जबकि उनकी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के साथ भी उनका म्यूजिक वीडियो 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है. जबकि डीजे स्नैक के साथ वो नजर आयेंगे. ऐसे में सिद्धार्थ और शहनाज भी साथ नजर आने जा रहे हैं. जिसकी फोटो सामने आई है. इस फोटो में दोनों बारिश में भीगे हुए हैं और एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं.

खबरों की माने तो सिद्धार्थ और शहनाज के इस गाने को दर्शन रावल ने गाया है जबकि पुनीत पाठक ने कोरियोग्राफ किया है. ये म्यूजिक वीडियो पहले ही शूट किया जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2020 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).