Confirmed: बिग बॉस 13 की पॉपुलर जोड़ी पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा करेंगे पंजाबी फिल्म में डेब्यू
, उन्हें एक पंजाबी फिल्म पारस के साथ ऑफर हुई है. आगे ये बताया कि कैसे वह पारस के साथ काम करने में सहज है. साथ ही माहिरा ने बताया कि मैं पारस के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं और मैं उनके साथ काम करने में सुपर सहज हूं. "मस्ती मस्ती में शूट निकाल देंगे". दूसरी ओर पारस ने भी इस बात पर हामी भरते हुए कहा है कि हमें एकसाथ पंजाबी फिल्म की ऑफर हुई है.
- Read in
- English
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) फेम पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. पूरे शो के दौरान इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग को देखकर सभी को यही लगा था कि ये दोनों कपल है. इतना ही नहीं शो के बाद माहिरा ने पारस की मां के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया था. इसी बीच इन दोनों कि शादी खबर आ रही थी. हालांकि इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को नकार दिया है. लेकिन इन दिनों ये दोनों मीडिया में छाए रहे चाहे वो दोनों के अफेयर की अफवाहों को लेकर हो या फिर म्यूजिक वीडियो 'बारिश' को लेकर हो दोनों सुर्खियों में रहे.
हाल ही में बॉलीवुड लाइफ को दिए गए इंटरव्यू में माहिरा ने कहा था कि उन्हें एक पंजाबी फिल्म पारस के साथ ऑफर हुई है. आगे ये बताया कि कैसे वह पारस के साथ काम करने में सहज हैं. साथ ही माहिरा ने बताया कि मैं पारस के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं और मैं उनके साथ काम करने में सुपर सहज हूं. "मस्ती मस्ती में शूट निकाल देंगे". दूसरी ओर पारस ने भी इस बात पर हामी भरते हुए कहा है कि हमें एक साथ पंजाबी फिल्म की ऑफर हुई है. ये भी पढ़ें: COVID-19: पारस छाबड़ा लॉक डाउन के दौरान महिरा शर्मा को कर रहे हैं मिस?
ये खबर पारस और माहिरा के फैंस के लिए खुशखबर होगी कि उनकी चहेती जोड़ी बारिश के बाद फिर एक साथ दिखाई देगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2020 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

