Bigg Boss 13 Day 130 Highlights: टास्क के दौरान एक बार फिर आपस में भिड़े असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला, घर में मचा में हंगामा
एलिट क्लब के नए सदस्य के लिए घर में हुआ टास्क जिसके चलते एक बार फिर असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई लड़ाई.
बिग बॉस (Bigg Boss 13) में आज एक बार फिर असीम रियाज (Asim Riaz) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के बीच जमकर कहासुनी हुई. दरअसल बिग बॉस ने आज एक नया टास्क दिया. जिसमें आरती सिंह, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को एलिट क्लब (Elite Club) में जाने का मौका मिला. लेकिन इनमें से कौन आगे जाएगा इसका फैसला सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और असीम रियाज करेंगे. इन तीनों में पहले जो भी पहले चाभी पायेगा वो अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को एलिट क्लब का मेंबर बना सकता है. ऐसे में सिद्धार्थ पारस को सपोर्ट करने की बात करते हैं जबकि असीम आरती को बचाने की बात करते हैं. जिसके चलते दोनों ने बीच टकराव शुरू हो जाती हैं.
इस टास्क में पहले दो बार चाभी सिद्धार्थ पाते हैं और वो पारस को आगे बढ़ाते हैं. जिसके चलते घर में सभी के बीच जमकर झगड़ा शुरू हो जाता है. असीम सिद्धार्थ को दोस्ती में धोखा देने का आरोप लगाते हैं. जबकि सिद्धार्थ असीम पर फूट डालने का इल्जाम लगाते हैं. तो वहीं इस झगड़े में असीम और शहनाज के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है. शहनाज कहती है कि वो आज असीम से हर्ट हुई हैं. जिसके बाद असीम उनपर भड़क जाते हैं. जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला एक बार असीम को घर के बाहर देखने की धमकी देते हैं. जिसके बाद असीम सिद्धार्थ को लोकल डॉन कहते हैं. लेकिन घर में चल रहा झगड़ा खत्म होने का नाम लेता नहीं दिखाई दिया.
जिसके बाद बिग बॉस असीम और रश्मि को फटकार लगाते हैं कि आप दोनों मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगाते हैं. जबकि कार्य में कोई घायल ना हो इसके लिए ऐसे फैसले लिए जाते हैं. जिस पर रश्मि और असीम बिग बॉस को सफाई देते है. जिसके बाद एक बार फिर टास्क शुरू होता है जहां सिद्धार्थ रश्मि और असीम को पुश करके आगे भागते हैं. जिसके चलते रश्मि और असीम दोनों ही नाराज हो जाते हैं और बिग बॉस के कड़ा एक्शन लेने की डिमांड करते हैं. लेकिन बिग बॉस सभी सचेत होकर खेलने की सलाह देते हैं. जिस पर रश्मि बिग बॉस से कहती है कि सिद्धार्थ ने उनके चेहरे पर मारा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2020 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

