टीवी

Bigg Boss 13 Day 129 Highlights: पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल और आरती सिंह इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट

बिग बॉस असीम, रश्मि और सिद्धार्थ को बताते है कि उन्हें अपनी एलिट मेम्बरशिप के तहत नॉमिनेशन से बचने का आखिरी मौका है क्या वो लेना चाहते हैं. जिसके बाद तीनों ही अपनी पॉवर का इस्तेमाल कर इस हफ्ते के नॉमिनेशन से बच निकलते हैं.

Bigg Boss 13 Day 129 Highlights: पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल और आरती सिंह इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट
बिग बॉस 13 (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) में आज एलिट मेंबर को छोड़कर बाकी घर वालों को एलिट मेंबर बनने का मौका मिला. जहां पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल और आरती सिंह को कछुए की शेल में रहते हुए आखिरी तक बने रहना था. लेकिन टास्क की संचालक रश्मि देसाई ने पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को नियम के उल्घंन के चलते टास्क से बाहर कर दिया. जिसके बाद नाराज पारस छाबड़ा ने सारे शेल को तोडना शुरू कर दिया. जिसके बाद बिग बॉस ने दोबारा गेम शुरू किया जिसमें शहनाज और आरती को फिर से टास्क में बने रहने का मौका मिला. हालांकि इस बार पारस छाबड़ा ने दोनों को बाहर करने का जिम्मा उठाया. पारस की कोशिशों के आगे शहनाज और आरती ने तुरंत हार मान लिया. जिसे कारण कोई भी ये टास्क नहीं जीत सका.

ऐसे में बिग बॉस असीम, रश्मि और सिद्धार्थ को बताते है कि उन्हें अपनी एलिट मेम्बरशिप के तहत नॉमिनेशन से बचने का आखिरी मौका है क्या वो लेना चाहते हैं. जिसके बाद तीनों ही अपनी पॉवर का इस्तेमाल कर इस हफ्ते के नॉमिनेशन से बच निकलते हैं. जबकि जहां पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल और आरती सिंह इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाते हैं.

जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच एक बार फिर मस्ती भरी केमिस्ट्री देखने को मिलती हैं. जहां दोनों बिग बॉस के बाद अपनी बॉन्डिंग को लेकर चर्चा करते हैं और एक दूसरे को छेड़ते हैं. तो वहीं घर के बाकी सदस्य भी बिग बॉस में अपनी जर्नी और आखिरी दिन पर बातें करते दिखाई दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2020 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).