Bigg Boss 13 Day 108 Highlights: हिंसा के बाद जेल में बंद हुए विशाल मधुरिमा, घर में कृष्णा अभिषेक को देख इमोशनल हुई आरती
मधुरिमा और विशाल के बीच हुई लड़ाई तो बिग बॉस ने दी जेल की सजा. तो वहीं सदस्यों से मिलने पहुंचे उनके घर वाले.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में आज का एपिसोड काफी उथल पुथल भरा रहा. घर के अंदर विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच जबरदस्त बहस हुई. झगड़े के दौरान मधुरिमा तुली ने विशाल को बर्तन से मारा. जिसके बाद बिग बॉस ने घर में हुई हिंसा के लिए विशाल जिम्मेदार बताते हुए दोनों को सजा के तौर पर जेल में बंद रहने का आदेश दिया. इसके साथ ही वो इस शो का हिस्सा भी नहीं रहेंगे. दूसरी तरफ नाराज विशाल ने घर छोड़ने का मन बना लिया. लेकिन ऐसे घर वाले विशाल को समझाते दिखाई दिए. शो की शुरुआत में पहले असीम और शेफाली जरीवाला के बीच रोटी को लेकर बहस होती दिखाई दी. जहां असीम शेफाली को अपनी रोटी ना बनाने की रिक्वेस्ट करते हैं. ऐसे में दोनों के बीच बहस होती दिखाई देती हैं.
जिसके बाद शुरू होता है आज के एपिसोड का बड़ा ड्रामा. जहां विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली चाय बनाने को लेकर एक दूसरे से बहस करते दिखाई देते हैं. जिसके बाद विशाल मधुरिमा पर पानी फेंकते हैं. जिसके बाद मधुरिमा भी वहीं करती हैं. जिस पर बिग बॉस दोनों को पानी ना फेंकने की सलाह देते हैं. लेकिन विशाल नहीं मानते है और वो फिर मधुरिमा पर पानी फेंक देते हैं. जिससे नाराज होकर मधुरिमा उन्हें बर्तन से जोर जोर से मारती हैं. जिस पर विशाल कुछ नहीं कहते हैं.
View this post on Instagram
घर में हुई हिंसा के बाद बिग बॉस विशाल और मधुरिमा को सजा के तौर पर जेल में बंद रहने का आदेश देते हैं. इसके साथ ही वो आगे गेम में रहेंगे या नहीं इसका फैसला वीकेंड पर करने का आदेश देते हैं. ऐसे में विशाल इस सजा को मानने से इनकार कर देते हैं और घर से बाहर जाने का फैसला करते हैं. जिस पर बिग बॉस उन्हें अपने विचार पर दोबारा सोचने को कहते हैं. जिसपर सभी घर वाले विशाल को ऐसा नहीं करने को कहते हैं. जिसके बाद विशाल घर में रुकने का फैसला करते हैं.
जिसके बाद बिग बॉस घर वालों के सामने नए कैप्टन का टास्क देते हैं. जिसमें विशाल और मधुरिमा को छोड़कर सभी घर वालें इस टास्क का हिस्सा बनते है. टास्क के तहत एक के बाद एक घर वालों के फैमिली मेंबर घर में आते हैं. जिनसे मिलने के लिए सदस्य को कैप्टन की दावेदारी छोड़नी पड़ेगी. इस टास्क के तहत घर में सबसे पहले एंट्री होती है कृष्णा अभिषेक की. जिनसे मिलने के आरती दावेदारी छोड़कर चली जाती हैं. दोनों का ये मिलन काफी इमोशनल होता है. जिसके कृष्णा आरती से अपने दोनों बच्चो को भी मिलवाते हैं. जिससे पूरे घर में खुशनुमा माहौल हो जाता है.
View this post on Instagram
इसके बाद घर रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच में मधुरिमा और विशाल को लेकर मस्ती होते दिखाई देती हैं. सिद्धार्थ इस दौरान रश्मि पर ताने मारते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2020 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

