Bigg Boss 12: दीपिका और श्रीसंत के रिश्ते में आई दरार, देखें Video
बिग बॉस (Bigg Boss) का सेकंड लास्ट वीक आज चालू हो गया है. इस हफ्ते को बिग बॉस ने 'टिकट टू फिनाले' वीक का नाम दिया है. फिनाले में पहुंचने के लिए हर कोई आज टास्क में कड़ी मेहनत करता हुआ नजर आएगा.
बिग बॉस (Bigg Boss) का सेकंड लास्ट वीक आज चालू हो गया है. इस हफ्ते को बिग बॉस ने 'टिकट टू फिनाले' वीक का नाम दिया है. फिनाले में पहुंचने के लिए हर कोई आज टास्क में कड़ी मेहनत करता हुआ नजर आएगा. दोस्ती को भुलाकर हर सदस्य अपने लिए खेलते हुए दिखेगा. टास्क में जिस कंटेस्टेंट की तस्वीर जल जाएगी, वो सदस्य इस टास्क से बाहर हो जाएगा. इस टास्क के बीच में सुरभि (Surbhi) और सोमी (Somi) के बीच कहासुनी होगी. सुरभि का मानना है कि सोमी इस खेल में सिर्फ रोमिल (Romil) के लिए खेल रही हैं.
साथ ही आज के एपिसोड में दीपिका (Dipika) और श्रीसंत (Sreesanth) के बीच भी बहस होगी. श्रीसंत का कहना है कि दीपिका और करणवीर (Karanvir) ही शो के फिनाले में पहुंचेंगे क्योंकि वे चैनल के फेस हैं. यह बात दीपिका को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है. दीपिका को इस बात का बुरा लगता है कि उन्होंने इस खेल के हर कदम पर श्रीसंत को सपोर्ट किया लेकिन इसके बावजूद श्रीसंत उनसे इस तरह की बात कर रहे हैं. अब देखना होगा कि इस टास्क को जीतकर कौन फाइनल की टिकट हासिल करता है.
#BiggBoss12 ke 14th hafte mein pahunchkar @sreesanth36 aur @ms_dipika ke bhai behen ke rishtey mein pad rahi hai daraar! Kya hoga iska anjaam? Jaanne ke liye dekhiye #BB12 aaj raat 9 baje. @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/R4EXeTeSXS
— COLORS (@ColorsTV) December 17, 2018
आपको बता दें कि बिग बॉस के रविवार के एपिसोड में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्म जीरो को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे. सलमान (Salman) और शाहरुख ने बिग बॉस के सेट पर खूब मस्ती की. कल के एपिसोड में रोहित सुचांती (Rohit Suchanti) घर से एलिमिनेट हो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2018 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

