टीवी

टीवी पर एक बार होगा The Kapil Sharma Show का धमाका? भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा की फोटो आई सामने

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 21 जुलाई से एक बार फिर द कपिल शर्मा शो दर्शकों के बीच लौट सकता है. हालांकि इस बार शो नए कलेवर और नए रंग रूप में होगा. जिसमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

टीवी पर एक बार होगा The Kapil Sharma Show का धमाका? भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा की फोटो आई सामने
कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह और किकु शारदा (Image Credit: Instagram)

मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है जो फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं होने वाली है. दरअसल कपिल शर्मा शो की दोबारा टीवी पर वापसी होने जा रही है. शो के लीड एक्टर कृष्णा अभिषेक ने उसके कमबैक को लेकर एक संकेत दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भारती सिंह और किकू शारदा के साथ एक सेल्फी शेयर की है. इस फोटो के सामने आने के बाद से ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि कपिल शर्मा शो एक बार फिर शुरू होने जा रहा है.

हालांकि कृष्णा ने कुछ समय बाद उस फोटो को डिलीट भी कर दिया. लेकिन उन्हें सेल्फी को शेयर करते हुए लिखा था जल्दी लौटने वाले हैं हमारी पहली क्रिएटिव मीटिंग बहुत एक्साइटेड होने वाला और कुछ नया आने वाला है. तो वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 21 जुलाई से एक बार फिर द कपिल शर्मा शो दर्शकों के बीच लौट सकता है. हालांकि इस बार शो नए कलेवर और नए रंग रूप में होगा. जिसमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इन बदलावों में फॉर्मेट से लेकर कुछ चेहरे भी बदल सकते हैं.

हालांकि कपिल के साथ-साथ प्रमुख स्टार शो का हिस्सा जरूर रहेंगे. दरअसल पिछले साल कोरोना केस बढ़ने और लॉकडाउन के चलते शो को ऑफ एयर कर दिया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).