Bhabiji Ghar Par Hain की अम्मा कभी दिखती थी बेहद दुबली और खूबसूरत, वायरल Photo देख घूम जाएगा सिर
शो में अम्माजी का किरदार निभाने वाली सोमा राठौड़ (Soma Rathod) को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं. शो में हमेशा अंगूरी भाभी का पक्ष लेती नजर आती है.
टीवी के चर्चित शो भाबीजी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain) ने पिछले कुछ सालों में लोगों को काफी एंटरटेन किया है. इसके कई किरदारों ने लोगों के दिल जगह बनाई है. जाहिर है शो का कंटेंट ही नहीं बल्कि इसके कलाकारों को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं. शो में अम्माजी का किरदार निभाने वाली सोमा राठौड़ (Soma Rathod) को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं. शो में हमेशा अंगूरी भाभी का पक्ष लेती नजर आती है. ऐसे में अब सोमा की खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जिसे देखने के बाद किसी को अपनी नज़रों पर भरोसा नहीं होगा.
दरअसल इन तस्वीरों को देखने के बाद पता चलता है कि सोमा पहले से इतनी मोटी नहीं थी. रिपोर्ट के मुताबिक सोमा 23 साल की उम्र में लव मैरिज की थी. दोनों का रिश्ता 10 सालों तक चला. लेकिन फिर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई. दोनों के रिश्ते में दरार आ गई. जिसके चलते सोमा डिप्रेशन में चली गई. इसी कारण उनका अचानक से वजन बढ़ने लग गया. जिसके बाद से वो ऐसी ही हैं.

वैसे सोमा अपने इस वजन को लेकर परेशान नहीं रहती. सोमा के मुताबिक वो अपने वजन को एक वरदान के तरह लेती हैं. इसके साथ ही फूडी हैं. इसलिए वजन कम करने का उनका कोई इरादा नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

