टीवी

बेहद 2 एक्टर शिविन नारंग अस्पताल में हुए भर्ती, घर में रखे कांच की टेबल पर गिरने से आई गंभीर चोट

खबर के अनुसार रविवार को शिविन गलती से अपने घर में रखे ग्लास के टेबल पर गिर गए थे. जिसकी वजह से उनके बाएं हाथ में चोट लग गई और काफी खून निकलने लगा, जिसके बाद शिविन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बेहद 2 एक्टर शिविन नारंग अस्पताल में हुए भर्ती, घर में रखे कांच की टेबल पर गिरने से आई गंभीर चोट
शिविन नारंग (Image Credit: Instagram)

बेहद 2 फेम के एक्टर शिविन नारंग (Shivin Narang) को लेकर एक परेशान कर देनी वाली खबर सामने आ रही है. बॉम्बे टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक शिविन नारंग अपने घर में गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें मुंबई (Mumbai) के अंधेरी में मौजूद एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. खबर के अनुसार रविवार को शिविन गलती से अपने घर में रखे ग्लास के टेबल पर गिर गए थे. जिसकी वजह से उनके बाएं हाथ में चोट लग गई और काफी खून निकलने लगा, जिसके बाद शिविन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सोर्स ने अख़बार को बताया कि शिविन को काफी चोट लगी है लेकिन अब स्थिति काफी बेहतर है. हालांकि उन्हें अस्पताल से अभी डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता है. तो वहीं कोविद 19 के चलते हुए लॉकडाउन में अस्पताल ने शिविन के पैरेंट्स से भी मिलने की इजाजत नहीं दी है. हालांकि उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद की जा रही है.

 

View this post on Instagram

 

🙏 😇 . . 📸 @sachin113photographer Muh @digambar103 #shivinnarang #photooftheday #behome #beresponsible

A post shared by Shivin Narang (@shivin7) on

आपको बता दे कि कुछ समय पहले शिविन नारंग की बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया था क्योंकि उनकी बिल्डिंग में कोरोना पॉजिटिव केस मिला था. जबकि कुछ महीने पहले वो हेयर लाइन फ्रैक्चर के चलते भी अस्पताल में एडमिट हो चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).