टीवी

ब्रेकअप की खबरों के बीच गर्लफ्रेंड Himanshi Khurana को लेने एअरपोर्ट पहुंचे Asim Riaz, देखें Photos

एअरपोर्ट से बाहर आती हिमांशी खुराना ने जहां कैमरे के सामने जमकर पोज दिए वहीं आसिम कार में बैठे रहें और कैमरे से खुद को दूर रखा. लेकिन पैपराजी की तेज निगाहों से वो कहां बचने वाले थे.

ब्रेकअप की खबरों के बीच गर्लफ्रेंड Himanshi Khurana को लेने एअरपोर्ट पहुंचे Asim Riaz, देखें Photos
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज (Image Credit: Yogen Shah)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की सबसे पॉपुलर जोड़ी रही आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की जबरदस्त फैन फॉलोविंग रही है. सोशल मीडिया पर जोड़ी को असिमांशी के नाम से जाना जाता है. तो वहीं ये जोड़ा भी अपने फैंस को आए दिन एंटरटेन करते रहते हैं. लेकिन हाल ही में ये खबर आई कि हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता टूट गया है. ये जोड़ा अब एक साथ नहीं है. हालांकि दोनों ने बीच के अनबन की ये खबर बस हवाहवाई थी. क्योंकि अब दोनों एक बार फिर साथ साथ नजर आए हैं. दरअसल कल देर रात हिमांशी को एअरपोर्ट पर लेने खुद आसिम रियाज पहुंचे. जहां पैपराजी ने दोनों को स्पॉट किया.

इस दौरान एअरपोर्ट से बाहर आती हिमांशी खुराना ने जहां कैमरे के सामने जमकर पोज दिए वहीं आसिम कार में बैठे रहें और कैमरे से खुद को दूर रखा. लेकिन पैपराजी की तेज निगाहों से वो कहां बचने वाले थे. इस मौके पर हिमांशी का लुक देखते ही बन रहा था. ब्लैक आउटफिट के साथ उन्होंने वाईट कोट पहन रखा था. जबकि आसिम भी ब्लैक आउटफिट में नजर आए.

हिमांशी खुराना (Image Credit: Yogen Shah)
आसिम रियाज (Image Credit: Yogen Shah)

वेल जिस तरह से आसिम हिमांशी को लेने एअरपोर्ट पहुंचे थे उसे देखने के बाद दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें महज अफवाह से ज्यादा कुछ और नहीं लगती है. वैसे हाल ही आसिम का एक म्यूजिक वीडियो भी सामने आया था. जिसमें वो साक्षी मलिक के साथ नजर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).