टीवी

Aly Goni Dance Video: अपने भांजो के साथ तेरा सूट गाने पर डांस करते दिखाई दिए अली गोनी, क्यूट वीडियो जीत लेगा दिल

अली और जैस्मिन का गाना तेरा सूट एक होली गाना है. जिसमें ये दोनों खास अंदाज में होली खेलते दिखाई दे रहे हैं. इस गाने को अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है.

Aly Goni Dance Video: अपने भांजो के साथ तेरा सूट गाने पर डांस करते दिखाई दिए अली गोनी, क्यूट वीडियो जीत लेगा दिल
अली गोनी का डांस (Image Credit: Instagram)

अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) का नया गाना तेरा सूट रिलीज हो चुका है. रिलीज के साथ ही ये गाना अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस गाने को टोनी कक्कड़ ने अपनी आवाज से सजाया है. गाने में अली और जैस्मिन की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. ऐसे में अब अली ने सोशल मीडिया पर अपने भांजों के साथ डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है. जहां उनके जुड़वां भांजे अली के गाने तेरा सूट पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घर में चल रहे टीवी पर अली का गाना तेरा शूट बज रहा है. जिसे देखकर अली के दोनों भांजे डांस करने लगते हैं. बाहर से आते अली घर का ऐसा नजारा देखकर वो भी डांस करना शुरू कर देते हैं. बच्चों के साथ डांस करते अली का ये अंदाज भी को बेहद पसंद आता है.

आपको बता दे कि अली और जैस्मिन का गाना तेरा सूट एक होली गाना है. जिसमें ये दोनों खास अंदाज में होली खेलते दिखाई दे रहे हैं. इस गाने को अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है. गाने को मिल रहे इस प्यार से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में ये गाना और भी पॉपुलर होगा. फ़िलहाल ये यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).