टीवी

Actress Sara Khan Tests Positive for COVID-19: एक्ट्रेस सारा खान को हुआ कोरोना वायरस, खुद को किया होम क्वारंटाइन 

टीवी एक्ट्रेस सारा खान भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. सारा ने आज सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी को शेयर करते हुए कहा कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है.

Actress Sara Khan Tests Positive for COVID-19: एक्ट्रेस सारा खान को हुआ कोरोना वायरस, खुद को किया होम क्वारंटाइन 
सारा खान (Photo Credits: Instagram)

Actress Sara Khan Tests Positive for COVID-19: टीवी एक्ट्रेस सारा खान भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. सारा ने आज सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी को शेयर करते हुए कहा कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है. सारा ने इंटरनेट पर मैसेज पोस्ट करके अपने फैंस से उनके बेहतर स्वास्थ के लिए प्रार्थना करने की अपील की है.

सारा ने इंस्टाग्राम पर अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों को इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, "दुर्भाग्य से मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हूं!! डॉक्टर्स और अधिकारियों ने सलाह दी है कि मैं खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लूं. मेरा सेहत अभी ठीक है और जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं."

 

View this post on Instagram

 

🙏🙏🙏

A post shared by sara Khan (@ssarakhan) on

ये भी पढ़ें: Malaika Arora Health Update: कोरोना से संक्रमित मलाइका अरोड़ा के फैंस के लिए आई राहत भरी खबर, एक्ट्रेस की तबीयत है स्थिर

उनके इस पोस्ट पर अंकित भल्ला, जय भानुशाली, दिशा परमार, गरिमा जैन समेत उनके कई दोस्तों ने कमेंट करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है.

सारा ने स्टार प्लस के टीवी शो 'बिदाई...सपना बाबुल का' से बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इसी के साथ साल 2010 में वो सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' से भी काफी चर्चा में आ गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).