विजय देवरकोंडा की फिल्म 'Liger' का ट्रेलर रिलीज
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया. 'लाइगर' में विजय देवरकोंडा एक पेशेवर एमएमए फाइटर के रूप में नजर आ रहे हैं.
मुंबई, 21 जुलाई : साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया. 'लाइगर' में विजय देवरकोंडा एक पेशेवर एमएमए फाइटर के रूप में नजर आ रहे हैं. एक्शन से लेकर रोमांस, दमदार म्यूजिक और जबरदस्त डायलॉग आपका दिल छू लेंगी.
ट्रेलर की अवधि 2 मिनट और 2 सेकेंड की है. ट्रेलर की शुरूआत रिंग में विजय देवरकोंडा की एंट्री से होती है. इस दौरान बैकग्राउंड में उनकी मां का रोल निभा रही राम्या कृष्णन बताती है कि उसने अपने बेटे का नाम लाइगर क्यों रखा है. वह क हती है, 'एक लायन और टाइगर की औलाद है ये. क्रॉसब्रीड है मेरा बेटा.' यह भी पढ़ें : Miss India Bikini 2015 Nikita Gokhale ने स्विमिंग पूल में दिखाया सबसे बोल्ड अवतार, अकेले में देखें ये Sexy Video
फिल्म में विजय का लुक काफी शानदार है. परफेक्ट एब्स और लंबे बालों के साथ विजय काफी हैंडसम लग रहे हैं. फिल्म में एक्टर 'क्रॉसब्रीड' के तौर पर काफी मशहूर है. वह एक फाइटर के रूप में दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे. फिल्म 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. पुरी जगन्नाथ निर्देशित इस फिल्म में राम्या कृष्णन और अनन्या पांडे भी लीड रोल में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

