बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले प्रभास की साहो का बड़ा धमाका, फिल्म ने कमाए 300 करोड़ रुपए
फिल्म साहो में प्रभास संग श्रद्धा कपूर, जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, एवलीन शर्मा, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर समेत कई नामचीन कलाकारों ने काम किया है. ये फिल्म 30 अगस्त, 2019 को रिलीज होने जा रही है.
बाहुबली फेम एक्टर प्रभास (Prabhas) अब फिल्म साहो (Saaho) से बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धमाका करने जा रहे हैं. तो वहीं फैंस भी अपने इस फेवरेट स्टार को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म साहो की रिलीज से पहले ही प्रभास का जलवा दिखाई देने लगा है क्योंकि उनकी फिल्म साहो ने रिलीज के पहले 300 करोड़ (300 Crore) की कमाई कर ली है. दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म साहो ने थिअट्रिकल राइट्स (Theatrical Rights) के जरिए 300 करोड़ कमाए थे. प्रभास की ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही हैं. हालांकि अभी तक इसके सैटलाइट्स और वेब प्लैटफॉर्म्स के राइट्स नहीं बिके हैं. क्योंकि इसकी डील अभी तक नहीं हो पाई है.
हाल ही में फिल्म साहो का ट्रेलर रिलीज किया गया है. रिलीज के कुछ ही समय के बाद फिल्म का ट्रेलर वायरल हो गया. इसके महज हिंदी के ट्रेलर पर 48 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म 300 करोड़ के बड़े बजट पर निर्मित की गई है. इसे यूवी क्रिएशन्स (UV Creations) और टी-सीरीज (T-Series) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह भी पढ़े: फिल्म साहो से बॉलीवुड में लौट रहे एक्टर प्रभास ने आमिर,शाहरुख और सलमान खान संग तुलना पर दिया ये दमदार जवाब
फिल्म 'बाहुबाली' से दुनियाभर में नाम कमाने वाली प्रभास अब 'साहो' के साथ बॉलीवुड में अपने पांव जमाने जा रहे हैं. वहीं श्रद्धा कपूर के लिए भी ये फिल्म बेहद अहम है. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, एवलीन शर्मा, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर समेत कई नामचीन कलाकारों ने काम किया है. ये फिल्म 30 अगस्त, 2019 को रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2019 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

