The Sky Is Pink Box Office Report: ठंडी रही प्रियंका चोपड़ा की वापसी, पहले वीकेंड की कमाई बेहद कम
क्रिटिक्स को प्रियंका की ये फिल्म भले ही पसंद आई हो लेकिन दर्शकों की कसौटी पर ये फिल्म कमाल नहीं कर पाई है. ऐसे में इस फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन बेहद ही कम रहा है.
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक लंबे समय के बाद फिल्म द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) से बॉलीवुड (Bollywood) में दोबारा एंट्री की है. प्रियंका चोपड़ा संग फिल्म में फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और जायरा वसीम (Zaira Wasim) भी मुख्य किरदार में हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर प्रियंका चोपड़ा का हल्ला बोल नहीं दिखाई दे रहा है. क्रिटिक्स को प्रियंका की ये फिल्म भले ही पसंद आई हो लेकिन दर्शकों की कसौटी पर ये फिल्म कमाल नहीं कर पाई है. ऐसे में इस फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन बेहद ही कम रहा है. प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की इस फिल्म के तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ चुका है. जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग इस फिल्म से कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं.
ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की इस कमाई को दर्शकों के बीच लाया है. तरण ने बताया कि पहले दिन 2.50 करोड़ की कमाई करने वाली ये फिल्म दूसरे दिन 4 करोड़ तक की कमाई करने में कामयाब रही थी लेकिन तीसरे दिन इसके ग्राफ में खास कमाल देखने को नहीं मिला और फिल्म 4.20 करोड़ ही कमा सकी. जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 10.70 करोड़ हो चुका है.
#TheSkyIsPink is dull... Gathered momentum on Day 2 [Sat], but fell flat on Day 3 [Sun], more so towards evening shows... Even its target audience - multiplex crowd - didn’t embrace it wholeheartedly... Fri 2.50 cr, Sat 4 cr, Sun 4.20 cr. Total: ₹ 10.70 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 14, 2019
आपको बता दे कि प्रियंका चोपड़ा पहले सलमान खान की फिल्म भारत से बॉलीवुड में दोबारा एंट्री करने वाली थी. लेकिन अपनी शादी के चलते वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकी. जिसके बाद उन्होंने द स्काई इज पिंक का ऐलान कर दिया. जिसके बाद सलमान और प्रियंका के बीच खटपट की खबरें सामने आई. तो वहीं फिल्म दूसरी एक्ट्रेस जायरा वसीम ने इस फिल्म का कोई प्रमोशन नहीं किया क्योंकि उन्होंने पहले फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2019 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

