Sonakshi-Zaheer Wedding: पति-पत्नी बने सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल, शादी की पहली खूबसूरत तस्वीर आई सामने (View Pic)
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल बाद शादी की है. उन्होंने एक निजी समारोह में करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में ये शादी की. देखें शादी की पहली तस्वीर.
- Read in
- हिंदी
Sonakshi-Zaheer Wedding: सात साल की डेटिंग के बाद, रविवार 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी के बंधन में बढ़ने के बाद पति-पत्नी के रूप में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है. तस्वीर में दोनों काफी सुंदर लग रहे हैं. ड्रेस में जबकि जहीर कुर्ता-पायजामा में उनके साथ पूरी तरह से जच रहे हैं. उनके पोस्ट में लिखा है, "आज इस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों में गाइड किया है. हमारे परिवार के आशीर्वाद से हम अब पति -पत्नी है. ये भी पढ़े :Sonakshi-Zaheer’s Wedding: शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी-जहीर को दिया आशीर्वाद, पूरी रात चलेगी शादी की पार्टी
वहीं शादी के बाद पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को अपनी बेटी सोनाक्षी और जमाई जहीर इकबाल को आशीर्वाद दिया. पत्नी पूनम के साथ अपनी बेटी के अपार्टमेंट में गए तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हर पिता इस पल का इंतजार करता है, जब उसकी बेटी को उसके चुने हुए दूल्हे को सौंप दिया जाता है. मेरी बेटी जहीर के साथ सबसे ज्यादा खुश दिख रही है. उनकी जोड़ी सलामत रहे.''
Newlyweds Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal ..
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

