Surgical Strike 2: इंडियन एयरफोर्स ने तोड़ी आतंकवादियों की कमर, परेश रावल ने नरेंद्र मोदी को कहा शुक्रिया, अनुपम खेर बोलें- भारत माता की जय
14 फरवरी को पुलवामा (Pulwama) में CRPF के काफिले पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकार रख दिया था. मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना (Indian Air force) ने पाकिस्तान (Pakistan) से इस हमले का बदला लिया
14 फरवरी को पुलवामा (Pulwama) में CRPF के काफिले पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकार रख दिया था. मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना (Indian Air force) ने पाकिस्तान (Pakistan) से इस हमले का बदला लिया. खबरों की माने तो इंडियन एयरफोर्स के विमानों ने POK में घुसकर जैश के आतंकी कैम्पों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना ने इन ठिकानो पर तकरीबन 21 मिनट तक एक हजार किलो के बम गिराए.
अब बॉलीवुड स्टार्स भी भारत के इस करारे जवाब पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने एक ट्वीट कर लिखा कि, "भारत माता की जय." परेश रावल (Paresh Rawal) ने भी भारतीय जवानों को धन्यवाद कहते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि, "यह सच में एक बहुत ही अच्छी और खूबसूरत सुबह है. नरेंद्र मोदी सर और आर्मी के जवानों को शुक्रिया..जय हो.."
A TRULY BEAUTIFUL GOOD MORNING. THANKS @narendramodi SIR AND BRAVEHEARTS OF OUR ARMY . JAI HO . 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) February 26, 2019
#BharatMataKiJai. 🇮🇳
— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 26, 2019
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में कड़वाहट आ गई है.आज भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को इस हमले का करारा जवाब दिया. 26 फरवरी को सुबह साढ़े 3 बजे भारतीय लड़ाकू जेट विमानों ने जैश-ए-मोहम्मद के लगभग दस ठिकानों को तबाह कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2019 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

