मनोरंजन

TamilRockers पर एक्ट्रेस ज्योतिका की फिल्म 'Ponmagal Vandhal' ऑनलाइन रिलीज से पहले हुई Leak, Free Download से परेशान हुए मेकर्स

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका की फिल्म 'पोनमगल वंथल' अपनी डिजिटल रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गई है. ये फिल्म 29 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होनी थी. लेकिन इससे पहले ही किसी तरह से ये पायरेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स पर लीक हो गई.

TamilRockers पर एक्ट्रेस ज्योतिका की फिल्म 'Ponmagal Vandhal' ऑनलाइन रिलीज से पहले हुई Leak, Free Download से परेशान हुए मेकर्स
ज्योतिका की फिल्म 'पोनमगल वंथल' (Photo Credits: Instagram)

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका (Jyothika) की फिल्म 'पोनमगल वंथल' (Ponmagal Vandhal) अपनी डिजिटल रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर लीक (Leak) हो गई है. ये फिल्म 29 मई को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होनी थी. लेकिन इससे पहले ही किसी तरह से ये पायरेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स (TamilRockers) पर लीक हो गई. ऐसे में लोग इंटरनेट पर 'पोनमगल वंथल फ्री डाउनलोड' (Ponmagal Vandhal Free Download) सर्च करके इसे अवैध रूप से डाउनलोड कर रहे हैं.

ये अक्सर देखा गया कि किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले या महज कुछ घंटों बाद उसे ऑनलाइन लीक कर दिया जाता है. ये परेशानी न सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड और अन्य जगहों पर भी मौजूद है जिससे कि फिल्म निर्माताओं को बड़ा नुकसान सहना पड़ता है. बात करें फिल्म 'पोनमगल वंथल' की तो इसमें एक्ट्रेस ज्योतिका एक वकील की भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: Angrezi Medium Full Movie in HD Leaked on TamilRockers & Telegram Links for Free Download: क्या इरफान खान की ये फिल्म झेल पाएगी पायरेसी की मार?

इस कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म को लेकर बात करते हुए साउथ सुपरस्टार और निर्माता सूर्या ने मीडिया को बताया था कि इस फिल्म पर उन्होंने काफी पैसे निवेश किये थे. ऐसे में अब इसके ऑनलाइन लीक से उन्हें भारी घाटा भी झेलना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: TamilRockers समेत अन्य पायरेसी वेबसाइट्स को सबक सिखाने मोदी सरकार का मास्टर प्लान, सिनेमेटोग्राफी एक्ट में किया संशोधन, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने किया स्वागत

गौरतलब है कि रजनीकांत, सलमान खान समेत कई बड़े स्टार्स की फिल्में भी इसी तरह से ऑनलाइन लीक होती आई हैं. सरकार द्वारा पायरेसी (Piracy) को लेकर उठाए गए सख्त कदम के बावजूद ये अवैध कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).