Tamil Actress VJ Chitra's Husband Arrested: पुलिस ने एक्ट्रेस वीजे चित्रा के पति को किया गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
वीजे चित्रा ने हेमंत जोकि एक बिजनसमैन हैं उनके साथ 2 महीने पहले ही सगाई की थी. लेकिन उसके बाद से दोनों रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा था. ऐसे में जब चित्रा ने सुसाइड किया तो उनकी मां विजया ने आरोप लगाया कि वो सुसाइड नहीं कर सकती है. बल्कि इसके पीछे हेमंत जिम्मेदार है
तमिल टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा (VJ Chitra) की लाश 9 दिसंबर को होटल में मिली थी, चेन्नई के नसरपेट के होटल में एक्ट्रेस की लाश मिली थी. खबर के मुताबिक उन्होंने फांसी लगाकर जान दी. जिसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने एक्ट्रेस के पति को गिरफ्तार कर लिया है. खबर के अनुसार चित्रा की मां ने एक्ट्रेस के पति हेमंत पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. जिससे परेशान होकर 28 वर्षीय एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया. लेकिन अब मामले की जांच कर पुलिस ने एक्ट्रेस के पति को गिरफ्तार कर लिया है.
आपको बता दे कि वीजे चित्रा ने हेमंत जोकि एक बिजनसमैन हैं उनके साथ 2 महीने पहले ही सगाई की थी. लेकिन उसके बाद से दोनों रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा था. ऐसे में जब चित्रा ने सुसाइड किया तो उनकी मां विजया ने आरोप लगाया कि वो सुसाइड नहीं कर सकती है. बल्कि इसके पीछे हेमंत जिम्मेदार है जो उसे परेशान कर रहा था. यह भी पढ़े: Tamil Actress VJ Chitra Dies by Suicide: तमिल टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव
तमिलनाडु: पुलिस ने टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ़्तार किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2020
वर्क फ्रंट की बात करें तो चित्रा ने पॉपुलर टीवी शो 'पांडियन स्टोर्स' में वीजे चित्रा मुल्लई का किरदार निभाया था. एक्ट्रेस ने कई सारे टीवी चैनल्स में प्रेसेंटर के रूप में भी काम किया है. उनके मुल्लई के किरदार से उन्हें बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी. वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय थी और अपने फोटोज और वीडियोज से अपने फैंस का मनोरंजन करती थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

