मनोरंजन

Tamil Actress VJ Chitra Dies by Suicide: तमिल टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

तमिल टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने आत्महत्या कर ली है. वो 28 वर्षी की थी. उनकी मौत की खबर से पूरे दक्षिण फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है. पॉपुलर टीवी शो 'पांडियन' में वो मुल्लई का किरदार निभाती नजर आईं थी. मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, उन्हें Nazarethpettai स्थित एक फाइव स्टार होटल में मृत पाया गया.

Tamil Actress VJ Chitra Dies by Suicide: तमिल टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव
वीजे चित्रा (Photo Credits: Instagram)

Tamil Actress VJ Chitra Dies by Suicide: तमिल टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने आत्महत्या कर ली है. वो 28 वर्षी की थी. उनकी मौत की खबर से पूरे दक्षिण फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है. पॉपुलर टीवी शो 'पांडियन स्टोर्स' में वो मुल्लई का किरदार निभाती नजर आईं थी. मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, उन्हें Nazarethpettai स्थित एक फाइव स्टार होटल में मृत पाया गया. उनका शव पंखे से लटका हुआ था. कहा जा रहा है कि वो ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग करके अपने होटल रूम में देर रात  2:30 बजे लौटीं थी.

वो अपने मंगेतर हेमंत जोकि एक बिजनसमैन हैं, इनके साथ रह रही थी. हेमंत और चित्रा ने कुछ ही समय पहले सगाई की थी. एक्ट्रेस ने कई सारे टीवी चैनल्स में प्रेसेंटर के रूप में भी काम किया है. उनके मुल्लई के किरदार से उन्हें बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी. वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय थी और अपने फोटोज और वीडियोज से अपने फैंस का मनोरंजन करती थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chitra kamaraj (@chithuvj)

ये भी पढ़ें: Actor Asif Basra Dies By Suicide: बॉलीवुड एक्टर आसिफ बसरा ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की रस्सी से लगाई फांसी!

इंडिया टीवी की रिपोर्ट में कहा गया कि आशंका जताई जा रही है कि वीजे चित्रा ने तनाव के चलते आत्महत्या की है. उनके मौत की खबर से उनके सभी चाहने वाले व्यथित हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्वीट कर उनके निधन की खबर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. ट्विटर पर #RIPVJChitra ट्रेंड भी किया जा रहा है जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).