कोल्लम सुधी (Photo Credits: Twitter)
Kollam Sudhi Death: जाने माने सिने कलाकार और टेलीविजन शख्सियत कोल्लम सुधी की सोमवार तड़के एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मौत हो गई और तीन अन्य कलाकार घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि जिस कार में सुधी (39), उल्लास अरूर, बिनु आदिमाली और महेश यात्रा कर रहे थे, वह कैपमंगलम में सुबह 4.30 बजे एक ट्रक से टकरा गई. पुलिस ने पीटीआई-भाषा को बताया, "यह आमने-सामने की टक्कर थी. सभी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सुधी की मौत हो गई. अन्य तीन का इलाज चल रहा है. सुधी के निधन पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शोक व्यक्त किया है.
#ആദരാഞ്ജലികൾ🌹🌹🌹#RIP Kollam Sudhi🌹 pic.twitter.com/si6Mn4Vy6I
— MFWAI SAUDI ARABIA (@Mfwaiksa) June 5, 2023













QuickLY