Salaar: प्रभास स्टारर 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' अब तय तारीख पर नहीं होगी रिलीज, जानिए मेकर्स का नया ऐलान!
भास स्टारर सालार: पार्ट 1 सीजफायर प्रतिष्ठित प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म है. प्रशांत नील द्वारा निर्देशित ये फिल्म अपने पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में तेजी से आगे बढ़ रही है, और निर्माता देश और दुनिया भर के लोगों के लिए इस एक्शन फिल्म को एक शानदार अनुभव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
Salaar: प्रभास स्टारर सालार: पार्ट 1 सीजफायर प्रतिष्ठित प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म है. प्रशांत नील द्वारा निर्देशित ये फिल्म अपने पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में तेजी से आगे बढ़ रही है, और निर्माता देश और दुनिया भर के लोगों के लिए इस एक्शन फिल्म को एक शानदार अनुभव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने आगे आकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें दर्शकों को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया गया है और बताया गया है कि बहुप्रतीक्षित फिल्म की नई रिलीज डेट ऐलान जल्द किया जाएगा. Sonakshi Sinha's Rs 11 Crore Mumbai Apartment: सोनाक्षी सिन्हा ने मुबई के पॉश इलाके में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, 11 करोड़ है कीमत
होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन दिया, हम Salaar के लिए आपके अटूट समर्थन की गहराई से सराहना करते हैं. विचार करते हुए, हमें अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण 28 सितंबर की मूल रिलीज में देरी करनी चाहिए. कृपया समझें कि यह निर्णय सावधानी से लिया गया है, क्योंकि हम एक असाधारण सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं. हमारी टीम हाईएस्ट स्टैंडर्स को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. नई रिलीज डेट सही समय पर घोषित की जाएगी. हमारे साथ बने रहें क्योंकि हम Salaar Cease Fire को अंतिम रूप दे रहे हैं और इस सफर का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद.
We deeply appreciate your unwavering support for #Salaar. With consideration, we must delay the original September 28 release due to unforeseen circumstances.
Please understand this decision is made with care, as we're committed to delivering an exceptional cinematic experience.… pic.twitter.com/abAE9xPeba
— Hombale Films (@hombalefilms) September 13, 2023
सालार: पार्ट 1 सीज़फायर निस्संदेह सबसे प्रतीक्षित फिल्म है, और टीज़र और पोस्टरों को मिली भारी प्रतिक्रिया के साथ, हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. टीज़र को मिली प्रतिक्रिया और फिल्म को लेकर भारी चर्चा के बाद, निर्माता सभी प्रारूपों में इस फिल्म को बेस्ट बनाने में पूरी शिद्दत से काम कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2023 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

