राणा दग्गुबाती और उनकी मंगेतर मिहिका बजाज की नई फोटोज आई सामने, देखते ही बन रही दोनों की जोड़ी
बाहुबली फेम भल्लालदेव यानि राणा दग्गुबाती ने पिछले हफ्ते अपने और मिहिका बजाज के रिश्ते को सोशल मीडिया के माध्यम से पब्लिकली कर दिया था. थे.इसी बीच खबर आ रहीं थी कि,रामानायडू स्टूडियो में 20 मई 2020 में राणा और मिहिका सगाई का समारोह केवल परिवारवालों के साथ ही पार पड़ा. सगाई की खबर को उनके पिता सुरेश बाबू ने इन खबरों का खंडन किया है.
बाहुबली फेम भल्लालदेव यानि राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) ने पिछले हफ्ते अपने और मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) के रिश्ते को सोशल मीडिया के माध्यम से पब्लिकली कर दिया था. इस खबर ने सबको चौंका दिया था साथ उनके फैंस उन्हें ढेर सारा प्यार और बधाई दे रहे थे.इसी बीच खबर आ रहीं थी कि,रामानायडू स्टूडियो में 20 मई 2020 में राणा और मिहिका सगाई का समारोह केवल परिवारवालों के बीच किया गया. सगाई की खबर को उनके पिता सुरेश बाबू ने इन खबरों का खंडन किया है. हालांकि, राणा के पिता सुरेश बाबू ने कल इन खबरों का खंडन किया था और स्पष्ट किया था कि परिवार बैठक कर रहे थे यह सगाई समारोह नहीं था. हालांकि, परिवारों ने मुलाकात की और राणा और मिहेका का गठबंधन आधिकारिक तौर पर तय हो गया.
राणा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिहिका बजाज और अपनी क्यूट फोटो शेयर की है, जिसमें आप देख सकते है कि, राणा और मिहिका ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे है. राणा ने कास्तकारी की गई सफेद रंग की लुंगी और सफेद कलर का शर्ट पहना हुआ है. तो वहीं मिहिका कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही है. राणा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,"बात पक्की हो गई." यह भी पढ़े: क्या राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज आज हैदराबाद में करने जा रहे हैं सगाई?
इस दंपति का निश्चित समारोह था, जहां उनके परिवार आधिकारिक रूप से गठबंधन की बात पक्की करने गए थे. हैदराबाद टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान राणा के पिता ने बताया कि, "वे मिहिका के माता- पिता के साथ मिलने गए थे. वहां पर चाय का समारोह रखा गया था. सगाई तय करने से पहले लड़की के माता पिता से मिलने की तेलगु में रस्म होती है जिसे कल पूरा किया गया. हालांकि राणा और मिहिका की अभी तक सगाई नहीं हुई है. राणा की शादी की खबर हम खुद बताएंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

