मनोरंजन

Rakkayie Title Teaser: नयनतारा स्टारर 'रक्कायी' का टाइटल टीजर हुआ रिलीज, MovieVerse Studios के बैनर तले बन रही फिल्म में एक्ट्रेस का दिखा तगड़ा एक्शन अवतार (Watch Video)

साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की नई फिल्म 'रक्कायी' का टाइटल टीजर रिलीज हो चुका है. ड्रमस्टिक्स प्रोडक्शन्स और मूवीवर्स स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म में नयनतारा का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला है.

Rakkayie Title Teaser: नयनतारा स्टारर 'रक्कायी' का टाइटल टीजर हुआ रिलीज, MovieVerse Studios के बैनर तले बन रही फिल्म में एक्ट्रेस का दिखा तगड़ा एक्शन अवतार (Watch Video)
Rakkayie Title Teaser - MovieVerse Studios (Photo Credits: Youtube)

Rakkayie Title Teaser: साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की नई फिल्म 'रक्कायी' का टाइटल टीजर रिलीज हो चुका है. ड्रमस्टिक्स प्रोडक्शन्स और मूवीवर्स स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म में नयनतारा का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला है. फिल्म का निर्देशन और लेखन सेंटिल नल्लासामी ने किया है, जबकि इसे वेदिक्करनपट्टी एस. शक्तिवेल और आदित्य पिट्टी ने प्रोड्यूस किया है. टीजर में नयनतारा एक मां के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपने छोटे बच्चे की सुरक्षा के लिए आततायियों से भिड़ती हैं.

टीजर में नयनतारा के इमोशनल और एक्शन सीन्स का परफेक्ट बैलेंस दिखाया गया है, जो फैंस को उनकी परफॉर्मेंस के लिए और अधिक उत्साहित कर रहा है. यह फिल्म महिला सशक्तिकरण और मातृत्व के गहरे भावों को एक्शन के साथ पेश करती नजर आएगी.

देखें 'रक्कायी' का टाइटल टीजर:

फैंस ने सोशल मीडिया पर टीजर की जमकर तारीफ की है. रक्कायी का यह दमदार टीजर दर्शकों के बीच फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा रहा है. नयनतारा की यह फिल्म एक बार फिर उनके करियर में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है. फिल्म की रिलीज डेट जल्द ही घोषित की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).